- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Auspicious Celebration Of Buddha Jayanti On Full Moon Vihars Decorated Dhamma Filled Atmosphere
Bhandara News: बुद्ध पूर्णिमा मंगलमय उत्सव के लिए सजे विहार, हुआ धम्ममय वातावरण, ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ की गूंज
भंडारा जिले में सोमवार 12 मई को तथागत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाई जाएगी। संपूर्ण जिले में धम्ममय वातावरण अनुभव किया जा रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे

बुद्ध पूर्णिमा का मंगलमय उत्सव। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
भंडारा: जिले में सोमवार 12 मई को तथागत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर जिले के प्रमुख बुद्ध विहार, स्तूप और धम्म केंद्रों को आकर्षक रंग-रोगन, विद्युत रोशनी और फूलों से सजाया गया है।
संपूर्ण जिले में धम्ममय वातावरण अनुभव किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में सैकड़ों स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना, बुद्ध वंदना, धम्म देशना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाजोपयोगी उपक्रमों का आयोजन किया गया है।
विहारों का सुसज्जित रूप
भंडारा शहर समेत लाखनी, साकोली, तुमसर, मोहाड़ी, अडयाल, पवनी और ग्रामीण क्षेत्रों के बुद्ध विहार एवं स्तूप पारंपरिक सजावट, फूलों की माला और रोशनी से सुसज्जित किए गए हैं। ‘बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि’ की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही है। सैकड़ों बौद्ध अनुयायी सफेद वस्त्र पहनकर विहारों में उपस्थित रहेंगे। सुबह के समय त्रिशरण, पंचशील पाठ, बुद्ध वंदना, ध्यान साधना और धम्म ग्रंथों का वाचन किया जाएगा। भंते संघ की उपस्थिति में धम्म देशना का आयोजन भी होगा, जिसमें समाज के विभिन्न स्तरों के लोग भाग लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा: जलसमाधि आंदोलन के बाद एक्शन में कलेक्टर, कमकासुर में आम के पेड़ तले सुनी प्रकल्पग्रस्तों की गुहार
तुमसर में नप की लापरवाही से बढ़ा स्वास्थ्य संकट, गंदी नालियां और अनियमित जलापूर्ति पर भड़के नागरिक
भंडारा में शासकीय विश्रामगृहों का होगा कायाकल्प, करोड़ों के बजट से जुड़ेंगी आधुनिक सुविधाएं
भंडारा ST Bus का सफर हुआ महंगा; 15 अप्रैल से 10% सीजनल किराया वृद्धि और 2 स्वच्छता कर लागू, जेब पर बढ़ा बोझ
गौतम बुद्ध: मानवता के मार्गदर्शक
भगवान बुद्ध करुणा, अहिंसा और समता के युगदृष्टा थे। राजा शुद्धोधन के पुत्र सिद्धार्थ ने सांसारिक जीवन त्यागकर दुःख, बुढ़ापा, रोग, मृत्यु और मोक्ष की खोज में निकल पड़े। बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे ‘बुद्ध’ यानी ‘प्रबुद्ध पुरुष’ बने। उन्होंने जो ‘अष्टांगिक मार्ग’ (सम्यक दृष्टि, संकल्प, वाक, कर्म, आजीव, प्रयास, स्मृति, समाधि) बताया वह आज के समाज के लिए भी प्रकाश स्तंभ है। उन्होंने जाति, धर्म, लिंग और वर्ण के भेद से परे मानवता पर आधारित ‘धम्म’ का मार्ग दिया।
वर्धा यूथ फेस्टिवल द्वारा गोंडी नृत्य महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन, CM फडणवीस होंगे शामिल…
धम्म का सामाजिक महत्व
बुद्ध का धम्म केवल धार्मिक विचार नहीं बल्कि व्यक्तिगत अनुभव और सत्य पर आधारित जीवन पद्धति है। धम्म यानी शांति, समता, करुणा, मैत्री और अहिंसा। बुद्ध ने कहा – “अप्प दीपो भव” अर्थात स्वयं का दीपक स्वयं बनो। उनका संदेश विवेकपूर्ण सोच और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करता है। बुद्ध धम्म ने अन्याय, अंधश्रद्धा, अस्पृश्यता और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने भी बुद्ध का धम्म स्वीकार कर समाज को नया मार्ग दिखाया।
बुद्ध पूर्णिमा: त्रिसंधि का पवित्र दिन
12 मई को आने वाली बुद्ध जयंती को ‘बुद्ध पूर्णिमा’ कहा जाता है। इस दिन गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तीनों घटनाएं हुई थीं, इसलिए यह दिन ‘त्रिसंधि दिवस’ के रूप में विशेष रूप से पवित्र माना जाता है। अनुयायियों से इस दिन संयम, साधना, ध्यान और सेवा का पालन करने की अपेक्षा की जाती है।
विविध सामाजिक उपक्रम
जिले में बुद्ध जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर, ध्यान सत्र, बौद्ध ग्रंथ पाठ, धम्म गीत प्रतियोगिता, रंगोली स्पर्धा, भजन प्रस्तुति, चित्रकला और भाषण स्पर्धा, धम्म प्रश्नमंच, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, अन्नदान, वृद्ध सेवा कार्यक्रम और बुद्ध विचार मंच जैसे विविध उपक्रमों का आयोजन किया गया है। बुद्ध जयंती केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज को आत्मनिरीक्षण, अंतर्मुखता और विवेक की प्रेरणा देने का अवसर है। यह दिन द्वेष, अहंकार, मत्सर से दूर रहकर शांति के पथ पर एक कदम बढ़ाने का संदेश देता है।
Auspicious celebration of buddha jayanti on full moon vihars decorated dhamma filled atmosphere
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: वैश्विक संघर्षों में भारत व पाकिस्तान की कूटनीतिक दिशा अलग
Apr 10, 2026 | 07:28 AMनवभारत विशेष: सीएपीएफ विधेयक को लेकर उठा विवाद, उच्च पद IPS अधिकारियों को दिए जाएंगे
Apr 10, 2026 | 07:18 AMनागपुर कांग्रेस में 13 साल बाद बड़ा बदलाव, आज से शुरू होगा नए अध्यक्ष का चुनाव, इन नामों पर टिकी नजरें
Apr 10, 2026 | 07:18 AMहुमायूं कबीर के सीक्रेट वीडियो से मचा बवाल, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी AIMIM
Apr 10, 2026 | 07:11 AMहम बदला लेंगे…सीजफायर के बाद पहली बार सामने आए खामेनेई! शांति वार्ता से पहले अमेरिका को दी खुली धमकी
Apr 10, 2026 | 07:08 AMअनंत अंबानी के बर्थडे पर चमका बांद्रा-वर्ली सी लिंक, मुंबई में दिखा खास नजारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
Apr 10, 2026 | 07:04 AMBirthday: सीएम से केंद्रीय मंत्री तक का सफर, नारायण राणे की राजनीति, जिसने महाराष्ट्र की सत्ता हिला दी
Apr 10, 2026 | 07:00 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














