तुमसर में नप की लापरवाही से बढ़ा स्वास्थ्य संकट, गंदी नालियां और अनियमित जलापूर्ति पर भड़के नागरिक

Tumsar News: बंद नालों और दूषित वातावरण से बीमारियों का खतरा, नगर परिषद प्रशासन की बेरुखी पर भड़के शहरवासी; नियमित जलापूर्ति और सफाई अभियान शुरू करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।
bandra-228
Published on
Updated on

Tumsar Municipal Council News: तुमसर शहर के अलगअलग वार्डों में इस समय नागरिक सुविधाओं की भारी कमी है और प्रशासन की बेपरवाही के कारण आम नागरिकों को बेवजह परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर में बंद नालों एव अनियमित पानी की सप्लाई जैसी गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान दिलाने के लिए नप मुख्याधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा कि, शहर में पिछले कई दिनों से पब्लिक नालों की रेगुलर सफाई नहीं हो रही है, नालों में कचरा जमा होने से सीवेज जमा हो गया है और परिसर में भयानक बदबू फैल गई है।

इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और शहर में मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियां फैलने का डर है। दूसरी ओर, पीने के पानी की समस्या भी गंभीर हो गई है। कई वार्ड में पानी की सप्लाई बहुत अनियमित है और लोगों की शिकायत है कि, पानी कम प्रेशर से आ रहा है।

गर्मी के मौसम में महिलाओं को पानी के लिए बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे असंतोष का वातावरण निर्माण हुआ है। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में नालियों की सफाई का अभियान तुरंत शुरू करने एवं पीने का पानी रेगुलर और सही प्रेशर से सप्लाई किया जाने एवं स्वास्थ से जुड़ी दिक्कतों को रोकने के लिए बचाव के उपाय किए जाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि, यदि प्रशासन ने इस पर तुरंत एक्शन नहीं लिया तो आने वाले दिनों में कड़ा आंदोलन किया जाएगा। संबंधित ज्ञापन शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे एवं जिलाधिकारी सावन कुमार को भी जानकारी के लिए भेजा गया है।

ज्ञापन देते समय स्वराज्य युवा एकता फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित मेश्राम, पार्षद नितिन धांडे, पूर्व राजु गायघने, पवन खवास, दीपक लुटे, हेमंत बांते आदि उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com