इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां भगवा वस्त्र पहने एक बुजुर्ग की दो सफाई कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी।

Etawah Railway Station Violence Video: उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां भगवा वस्त्र पहने एक बुजुर्ग की दो सफाई कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी सफाई कर्मी, विक्की और शिव कुमार, लगभग 50 वर्षीय देवेंद्र बाबू की चोटी (शिखा) पकड़कर उन्हें सड़क पर घसीट रहे हैं और डंडों से उन पर हमला कर रहे हैं। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। वीडियो संज्ञान में आते ही जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि सफाई कर्मियों और बुजुर्ग के बीच विवाद स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने और शराब पीने को लेकर हुआ था। मेडिकल रिपोर्ट में बुजुर्ग के नशे में होने की पुष्टि हुई है, लेकिन पुलिस और आम जनता ने सफाई कर्मियों द्वारा कानून हाथ में लेने और बुजुर्ग के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा की है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com