-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Mojtaba Khamenei Warns Us Israel Ahead Of Islamabad Peace Talks 2026
हम बदला लेंगे…सीजफायर के बाद पहली बार सामने आए खामेनेई! शांति वार्ता से पहले अमेरिका को दी खुली धमकी
- Written By: अक्षय साहू
Islamabad Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले मोजतबा खामेनेई ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अमेरिका-इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान अपने शहीदों के खून का हिसाब लेगा।

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mojtaba Khamenei on US-In Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच 10 अप्रैल को पाकिस्तान में शांति वार्ता होने वाली है। इसी बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की घोषणा के बाद खामेनेई का यह पहला बयान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अपने अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा।
मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने कहा कि ईरान एक बड़ी शक्ति बनने की दहलीज पर है और हालिया संघर्ष में खुद को विजेता मानता है। उन्होंने हमले के जिम्मेदार लोगों से हर नुकसान का मुआवजा लेने और शहीदों के खून का हिसाब चुकाने की बात कही। साथ ही, उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन में नए चरण की ओर बढ़ने का संकेत दिया और ईरानी सेना की सराहना की।
इस्लामाबाद में आज होगी शांति वार्ता
अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के सशर्त युद्धविराम पर सहमति बनी है, जिसके बाद मतभेद सुलझाने और इसे स्थायी शांति में बदलने के लिए इस्लामाबाद में शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को बैठक प्रस्तावित है। बैठक से पहले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने आरोप लगाया कि लेबनान पर इजरायल का हमला युद्धविराम का खुला उल्लंघन है, जिससे बातचीत बेअसर हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
बारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
भूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
पेजेश्कियान ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई भरोसे की कमी और नियमों की अनदेखी को दर्शाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान सतर्क रहेगा और अपने सहयोगियों, खासकर लेबनान के लोगों का साथ नहीं छोड़ेगा। यह बयान लेबनान में इजरायली हमलों के बाद आया, जिनमें बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए।
पाकिस्तान ने दिया सुरक्षा का आश्वासन
इस बीच, पाकिस्तान ने इस उच्च-स्तरीय वार्ता के लिए इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी है। सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर क्षेत्रीय शांति के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा की।
यह भी पढ़ें- ईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
पाकिस्तान ने आश्वासन दिया है कि वार्ता के लिए आने वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी दल भी बैठक में शामिल हो सकता है, हालांकि उनके आगमन का समय अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
Mojtaba khamenei warns us israel ahead of islamabad peace talks 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
Jul 11, 2026 | 04:17 PMLock Upp 2 Controversy: ‘तुझे कुत्तों की तरह मारती…’ लॉक अप 2′ में श्रेया और आकांक्षा के बीच छिड़ी जुबानी जंग
Jul 11, 2026 | 04:16 PMसिंहस्थ 2027 से पहले पर्यावरणप्रेमी ने की नंदिनी नदी की संरक्षण की मांग, किया नदी में ड्रेनेज लाइन का विरोध
Jul 11, 2026 | 04:16 PMदिल्ली के मेन्स सैलून में रूसी महिला ने कराया 1 डॉलर में फेस मसाज, वायरल वीडियो पर लोगों ने दी सुरक्षा की सलाह
Jul 11, 2026 | 04:16 PMअमरावती में बोगस सोयाबीन बीज का बड़ा मामला, सैकड़ों किसानों पर दोबारा बुआई का संकट
Jul 11, 2026 | 04:13 PMदो महीने पहले ही शादी हुई थी, फिर भी पत्नी और उसके प्रेमी करते थे…; सोलापुर में नवविवाहित युवक ने दी जान
Jul 11, 2026 | 04:12 PMMonsoon Special Bhutte Ka Kees: बारिश में लें इंदौरी स्वाद का मजा, नोट करें भुट्टे के कीस की आसान रेसिपी
Jul 11, 2026 | 04:10 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














