अनंत अंबानी के बर्थडे पर चमका बांद्रा-वर्ली सी लिंक, मुंबई में दिखा खास नजारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

Anant Ambani Birthday Viral Video: अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन पर रोशनी से नहाया बांद्रा-वर्ली सी लिंक। समंदर के बीचों-बीच जगमगाया "हैप्पी बर्थडे" का संदेश, देखें वायरल वीडियो।
Mumbai's Bandra-Worli Sea Link lit up with a special message and portrait for Anant Ambani's 31st birthday. Watch the viral video of the grand celebration.
बांद्रा-सी लिंक (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

Bandra Worli Sea Link Lights Video: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज यानी 10 अप्रैल को जन्मदिन है। इस मौके पर मुंबई के सबसे फेमस जगहों में एक बांद्रा-वर्ली सी लिंक उनके लिए खास रोशनी के साथ सजाया गया। 10 अप्रैल को अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन से पहले, सी लिंक को उनकी छवि और जन्मदिन के संदेश के साथ एक जगमगाती रोशनी से सजाया गया था।

इस जगमगाते सी लिंक पर अद्भुत रोशनी पर अनंत अंबानी के चेहरे की छवि के साथ-साथ "जन्मदिन की शुभकामनाएं अनंत अंबानी जी" संदेश लिखा देखा जा सकता है। इस प्रदर्शन ने शहर के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और इसके वीडियो ऑनलाइन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बांद्रा-वर्ली सी लिंक की सजावट

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगे।

सामाजिक संगठनों को दान देने की घोषणा

आपको जानकारी दें, कि लायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने अपने 31वें जन्मदिन से पहले गुजरात में विभिन्न धार्मिक ट्रस्ट, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों और सामाजिक संगठनों को दान देने की घोषणा की है। अंबानी गुजरात के द्वारका, सोमनाथ, अंबाजी एवं सालंगपुर जैसे धार्मिक स्थलों पर कई परोपकारी पहल के साथ अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। उनका जन्मदिन 10 अप्रैल को मनाया जाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि द्वारका में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक बहुमंजिला यात्री भवन बनाया जाएगा। इसके साथ द्वारका शारदापीठ में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों की सुविधा के लिए एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा, अंबाजी में बनने वाले यात्री भवन में 17 कमरों का एक तल बनाया जाएगा और मंदिर में एक वर्ष तक 'भोजन प्रसाद सेवा' चलाई जाएगी, जिससे करीब 26 लाख श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com