-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Badlapur Sexual Harassment Case People Protested At Railway Station Cm Order To Fast Track Court
फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई, मुख्यमंत्री का आदेश, लोगों ने रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन
- Written By: किर्तेश ढोबले
बड़ी संख्या में लोग बदलापुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर खड़े हुए। उन्हें वहां से हटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस को मौके पर भेजा गया है। हालांकि लोग वहां से हटने का नाम नहीं ले रहे है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना का संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लोगों ने रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन (फोटो- वीडियो स्क्रीनग्रैब)
बदलापुर. बदलापुर पूर्व स्थित शहर के मराठी माध्यम के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली दो मासूम बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में इस तरह की घटना होने से अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया है. इस मामले को लेकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अब तक इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर लोगों में नाराजगी है। आरोपियों को कड़ा सजा देने की मांग को लेकर लोगों ने बदलापुर रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन किया। बताया जा रहा है कि पिछले दो घंटे से लोकल सेवाएं बाधित है।
मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग बदलापुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर खड़े हुए। उन्हें वहां से हटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस को मौके पर भेजा गया है। हालांकि लोग वहां से हटने का नाम नहीं ले रहे है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना का संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Protest at Badlapur Station against the alleged sexual assault incident with 2 Nursery Kids at a school in Badlapur! Scenes from Badlapur Station. 🎥 pic.twitter.com/SixZ2nYnsZ — Mumbai Nowcast (@s_r_khandelwal) August 20, 2024
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा केस
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बदलापुर मामले में पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम शिंदे ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को शांतता रखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:-बदलापुर में 3 साल की दो बच्चियों से यौन उत्पीड़न, अभिभावकों का स्कूल के सामने प्रदर्शन
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर कांड: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को BJP ने बनाया पार्षद, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
Badlapur Case: नए सिरे से होगी बदलापुर मुठभेड़ मामले की जांच, DGP रश्मि शुक्ला ने नई SIT टीम का किया गठन
बदलापुर एनकाउंटर की जांच के लिए महाराष्ट्र की DGP करेंगीं SIT का गठन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
बदलापुर एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, दूसरी FIR दर्ज करने पर लगाई रोक
आरोपी को हिरासत में
अंबरनाथ के सहायक पुलिस आयुक्त सुरेश वराडे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है। वराडे ने यह भी कहा है कि आरोपी स्कूल का ही सफाई कर्मचारी है।
4 वर्षीय मासूम का यौन उत्पीड़न
जानकारी के मुताबिक स्कूल में जूनियर केजी में पढ़ने वाली दो बच्चियों के साथ उक्त घटना घटी है। इनमें एक बच्ची की उम्र 3 साल 10 महीने तथा दूसरी की उम्र मात्र 4 वर्ष है। 4 वर्षीय मासूम ने अपने माता पिता को बताया कि स्कूल में दादा के नाम से मशहूर एक शख्स ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ है। फिर माता-पिता ने उस लड़की की कक्षा की एक अन्य लड़की के माता-पिता को सूचित किया। संदेह होने पर वह अपनी बेटी को जांच के लिए बदलापुर पूर्व के एक अस्पताल में ले गए। इस जांच के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की कि मासूम से संबंध स्थापित किया गया है।
Badlapur sexual harassment case people protested at railway station cm order to fast track court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














