- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ulhasnagar Ward 8 Bjp Clean Sweep Municipal Election Results News
उल्हासनगर प्रभाग 8 में भाजपा का क्लीन स्वीप, चारों सीटों पर ऐतिहासिक जीत
Ulhasnagar MNC के प्रभाग क्रमांक 8 में भाजपा ने चारों सीटों पर जीत दर्ज कर विपक्षी गठबंधन को करारा झटका दिया है। नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने पानी से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की घोषणा की है।
- Written By: अपूर्वा नायक

उल्हासनगर मनपा (pic credit; social media)
Ulhasnagar News In Hindi: उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 8 में भाजपा को शत प्रतिशत कामयाबी मिली है। इस प्रभाग में भाजपा का मुकाबला शिंदे शिवसेना तथा टीम ओमी कालानी के गठबंधन से था।
भाजपा के सामने यह गठबंधन प्रभाग में अपना खाता भी नहीं खोल सका। पैनल की सभी चारों सीटों पर भाजपा को ही मतदाताओं ने पसंद किया। इस पैनल के अंतर्गत व्हाईट हाउस, पंजाबी कॉलोनी, बालकनजी बारी, साईं बाबा कॉलोनी, गौतमबुद्ध नगर, सेंट्रल हॉस्पिटल एरिया, 80 कोठी, 40 कोठी, सतनाम सोसायटी आदि परिसर आते हैं। इस प्रभाग में अधिकतर क्षेत्र स्लम, कुछ बिल्डिंग, बैरेक और कोठिया भी हैं। प्रभाग के अधिकांश परिसर में घनी बस्ती है।
ज्योति, संजय को दूसरा, राजेश को तीसरा मौका
पैनल के ‘अ’ से छाया अड़सूल और ‘ब’ से ज्योति प्रशांत पाटिल दूसरी बार जीती हैं। ‘क’ से संजय सिंह उर्फ चाचा कामयाब हुए हैं। पिछली बार संजय सिंह की मां चुनाव जीती थी। मनपा सदन में इस प्रभाग से सिंह परिवार दूसरी बार प्रतिनिधित्व करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया ‘ड’ से चुनावीं समर में उतरे और कामयाब भी हुए। राजेश वधारिया की यह तीसरी सफलता है। प्रभाग में सिंधी भाषी मतदाताओं के साथ साथ हिंदी, मराठी सहित अन्य समाज के लोग रहते हैं। महापौर तथा उप महापौर का भी चयन हो चुका है।
मनपा चुनाव शिवसेना टीओके गठबंधन ने मिलकर तथा भाजपा ने स्वतंत्र तौर पर चुनाव लड़ा। लेकिन बाद में महापौर तथा उप महापौर के चयन में दोनों का गठबंधन हो गया। अब दोनों का टारगेट उल्हासनगर का विकास करना है। नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने अपने प्रभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में विकास से संबंधित क्या-क्या काम करने हैं उनकी तैयारी शुरू कर दी है।
सामान्य वर्ग की सीट से तीसरी बार नगरसेवक बने राजेश वधारिया का कहना है कि पैनल में इससे पहले 70 लाख लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण करवाया, सीसी की सड़कें बनवाई, नाले- नालियों का निर्माण किया। सिरु चौक से कामगार अस्पताल तथा शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले नेहरू चौक से फॉरवर लाइन चौक के बीच की मुख्य सड़क को एमएमआरडीए के माध्यम से बनाए जाने का प्रस्ताव है। इस कार्य को करवाने की कोशिश में हूं।
शहर में दबंग नेताओं में शुमार संजय सिंह उर्फ चाचा ने कहा कि वार्ड में पहले तीन से चार दिन में एक बार लोगों को पानी मिलता था और पानी की बहुत किल्लत थी, लेकिन उसको बेहतर बना दिया है। प्रभाग के लोग अपने ही परिसर में कम खर्च शादी विवाह का कार्य कर सकें, इसके लिए प्रभाग में बालकनजी बारी पानी की टंकी के पास मनपा के माध्यम एक समाज मंदिर हॉल बनाने की कोशिश कर रहा हूं। संपूर्ण वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रयास है।
प्रभाग ‘ब’ की नगरसेविका ज्योति पाटिल का कहना है कि वार्ड वासियों को मनपा के माध्यम से मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो, इस पर उनका विशेष ध्यान रहता है। समय पर पीने का पानी मिले, वार्ड की स्वच्छता, बिजली की व्यवस्था ठीक रहे यही जनप्रतिनिधि के कार्य हैं, जिसे मैं बखूबी करती हूं। शेष काम हमारे पार्टी के बड़े पदाधिकारी करते हैं।
ये भी पढ़ें :- Pimpri Chinchwad Property Tax Survey में भ्रष्टाचार के आरोप, विशेष समिति की जांच शुरू
मनपा चुनाव से कुछ दिनों पहले भाजपा में प्रवेश करने वाले छाया अडसुल पैनल 8 के ‘अ’ से दूसरी बार नगरसेविका बनी हैं। उन्होंने कहा कि पैनल के नगरसेवकों से समन्वय तथा पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में पैनल के विकास के कार्य करूंगी तथा पहले की तरह दूसरे कार्यकाल में एक्टिव रहूंगी। जनता को मनपा से संबंधित जनसुविधाएं उपलब्ध हों, इसका प्रयास रहेगा।
उल्हासनगर से नवभारत लाइव के लिए कमर काजी की रिपोर्ट
Ulhasnagar ward 8 bjp clean sweep municipal election results news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Varda Chaturthi Upay: 20 मई को है अधिक मास की वरदा चतुर्थी, श्रीगणेश जी की विधिवत पूजा से घर आएगी खुशहाली
May 20, 2026 | 05:30 AMइस राज्य में Ola-Uber पर बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल टैक्सी पर लगेगी रोक, अब सिर्फ EV और CNG का होगा जलवा
May 20, 2026 | 05:11 AMiPhone जैसा लुक, 5000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ itel A100 Pro
May 20, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













