संभाजीनगर में सनसनी, नाबालिग को शादी का झांसा, यौन शोषण का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

Sambhajinagar Teen Rape Case: छत्रपति संभाजीनगर में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया गया और यौन शोषण किया गया। पीड़िता गर्भवती है। आरोपी गौरव जायभाये पुलिस हिरासत में है।
Shocking incident in Sambhaji Nagar: Minor girl lured into marriage, sexual assault revealed; accused arrested.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Sambhajinagar Child Sexual Exploitation Case: छत्रपति संभाजीनगर नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के बाद बार-बार यौन शोषण किया गया। अत्याचार के चलते पीड़िता साढ़े तीन माह की गर्भवती हो गई।

पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया है। विशेष न्यायाधीश एनएस मोमीन ने आरोपी गौरव वाल्मीक जायभाये (23) को 11 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं।

16 वर्षीय पीड़िता ने सातारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पीड़िता 4 अगस्त 2025 को सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, पर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि, फोन बंद था।

गर्भवती होने पर पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

कॉलेज क्षेत्र, रिश्तेदारों व सहेलियों के यहां खोजने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला, अंतत सातारा पुलिस थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई, इस बीच, पीड़िता व आरोपी स्वयं शिक्रापुर पुलिस थाने में उपस्थित होने के बाद सातारा पुलिस ने वहां पहुंचवार आरोपी को हिरासत में लिया।

पीड़िता से पुछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बयान दर्ज कराया, पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे भगाया व अपने रिश्तेदारों के यहां रखकर बार-बार यौन उत्पीड़न किया।

जाब में पीड़िता के साढ़े तीन माह की गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की गंभीर धाराओं के साथ-रहाथ बाल लैंगिक अपराध संरक्षण अधिनियम (पोक्सी) की धाराएं भी जोड़ी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com