- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Shirsat Sattar Unity Shiv Sena Mahayuti Nagpur Sambhajinagar Politics
गुटबाजी पर शिंदे सख्त, संभाजीनगर में सियासी सुलह; एक वाहन में दिखे शिरसाट और अब्दुल सत्तार
- Written By: रूपम सिंह
Sambhajinagar Politics: संभाजीनगर में पालक मंत्री संजय शिरसाट और विधायक अब्दुल सत्तार के बीच मतभेद खत्म होने का दावा किया गया। शिंदे की फटकार के बाद दोनों नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया।

शिरसाट और अब्दुल सत्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Shiv Sena Mahayuti: छत्रपति संभाजीनगर पालक मंत्री संजय शिरसाट व शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार के बीच राजनीतिक अदावत कथित रूप से खत्म होने की खबर है। मुंबई में हाल ही में हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिले की गुटबाजी व नेताओं के बीच मतभेद पर फटकार लगाकर पार्टी का संगठन मजबूत करने की सलाह देने के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि शिंदे हमारे नेता हैं व उनका हर निर्देश हमारे लिए आदेश के समान हैं।
पार्टी के 6 विधायक व 1 सांसद के बीच समन्वय बनाए रखने व किसी प्रकार के आपसी विवाद नहीं करने के निर्देश शिंदे ने दिए हैं। इसके चलते हमारे सभी मतभेद समाप्त हो गए हैं व भविष्य में हम एकजुट होकर कार्य करेंगे।
छत्रपति संभाजीनगर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव के लिए महायुति की ओर से शिवसेना प्रत्याशी विधायक विलास भुमरे ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सांसद संदीपान भुमरे, विधायक प्रदीप जायसवाल, रमेश बोरनारे व महायुति में शामिल भाजपा, शिवसेना व अन्य घटक दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में मच्छर जनित रोगों के खिलाफ बड़ा अभियान, मानसून से पहले स्वास्थ्य विभाग का डोर-टू-डोर सर्वे
ऑनलाइन लूडो ऐप पर दोस्ती शादी का वादा, घर से 10 लाख लेकर फरार हुई SSC छात्रा, इंस्टाग्राम से मिला सुराग
विश्व पर्यावरण दिवस पर हिवरे बाजार की बड़ी उपलब्धि, 1,901 पौधों में 80 प्रतिशत का संरक्षण
सूरत-धुले मार्ग हादसा: विवादित ड्राइवर को दोबारा थमाई स्टीयरिंग, एसटी महामंडल की ठेका पद्धति पर उठे सवाल
विशेष बात यह रही कि पालक मंत्री शिरसाट व विधायक अ।सत्तार एक ही वाहन से जिला बैंक पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में अ। सत्तार ने कहा कि कई महीनों बाद उन्हें पालक मंत्री के वाहन में बैठने का मौका मिला है। शिरसाट ने कहा कि जिले के विकास व पार्टी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें:- सूरत-धुले मार्ग हादसा: विवादित ड्राइवर को दोबारा थमाई स्टीयरिंग, एसटी महामंडल की ठेका पद्धति पर उठे सवाल
पदाधिकारियों में बनी थी भ्रम की स्थिति
पालक मंत्री व विधायक अ. सत्तार के बीच लंबे समय से चल रहे मतभेद व शीतयुद्ध राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए थे। कई मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच असहमति देखने मिली थी व जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी हुए थे। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि यह मतभेद ऊपरी स्तर पर दूर हुए हैं या स्थाई रूप से। उनके बीच राजनीतिक अदावत से शिवसेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति थी व पार्टी का नुकसान भी हो रहा था।
Shirsat sattar unity shiv sena mahayuti nagpur sambhajinagar politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गुटबाजी पर शिंदे सख्त, संभाजीनगर में सियासी सुलह; एक वाहन में दिखे शिरसाट और अब्दुल सत्तार
Jun 06, 2026 | 04:37 PMमऊगंज में युवती ने लगाया धर्म छुपाकर शोषण, अपहरण और मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Jun 06, 2026 | 04:36 PMसचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
Jun 06, 2026 | 04:34 PMसंभाजीनगर में मच्छर जनित रोगों के खिलाफ बड़ा अभियान, मानसून से पहले स्वास्थ्य विभाग का डोर-टू-डोर सर्वे
Jun 06, 2026 | 04:31 PMGolmaal 5 को लेकर बड़ा अपडेट, रणवीर सिंह के कैमियो की चर्चा तेज, अक्षय कुमार निभा सकते हैं बादशाह का किरदार
Jun 06, 2026 | 04:29 PMएनएफएचएस-6 डेटा को लेकर शुरू हुआ सियासी घमासान, JP नड्डा बोले- खड़गे की अधूरी जानकारी खतरनाक
Jun 06, 2026 | 04:29 PMऑनलाइन लूडो ऐप पर दोस्ती शादी का वादा, घर से 10 लाख लेकर फरार हुई SSC छात्रा, इंस्टाग्राम से मिला सुराग
Jun 06, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM












