Rabri Devi Security Controversy: पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी 'जेड प्लस' सुरक्षा हटाए जाने के बाद नाराज हैं। शनिवार को लालू यादव और पत्नी राबड़ी देवी ने सुरक्षा में तैनात बाकी पुलिसकर्मियों को भी वापस लौटा दिया। इस मुद्दे ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की Z+ सुरक्षा हटाए जाने पर RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी सुरक्षा लौटा दी है। उन्होंने इसके पीछे सरकार की छुपी मंशा का खुलासा किया। सुरक्षा हटाए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकारी नियम बताए। उन्होंने कहा, सुरक्षा के लिए कुछ सरकारी नियम होते हैं। अगर कोई उन नियमों के दायरे में आता है, तो उन्हें सुरक्षा दी जाती है। लेकिन सरकार का कहना है कि वे उन मानदंडों के अंतर्गत नहीं आते हैं, तो फिर सुरक्षा कैसे दी जा सकती है? इस वीडियो में देखें क्या कहना है नेताओं का