-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Protest Against Bilawal Bhutto In Aurangabad Bjp Burnt The Statue
औरंगाबाद में बिलावल भुट्टो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, BJP ने किया जोरदार प्रदर्शन
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Pakistan Foreign Minister Bilawal Bhutto) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर शुक्रवार को विवादित बयान दिया था। उनके इस बयान के बाद पूरे देश में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ गुस्सा उमड़ा हुआ हैं। बिलावल भुट्टो के बयान से गुस्साएं औरंगाबाद (Aurangabad) के बीजेपी के कार्यकर्तायों ने क्रांति चौक में राज्य के सहकारिता मंत्री अतुल सावे, प्रदेश महासचिव संजय केणेकर और शहर अध्यक्ष शिरीष बोरालकर के नेतृत्व में आंदोलन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही पाकिस्तान और बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका ।
आंदोलन के दरमियान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सहकारिता मंत्री अतुल सावे ने कहा कि अमेरिका में पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जो बयानबाजी की, वह बहुत निंदनीय है। आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री मोदी को काफी इज्जत की नजर से देखा जाता हैं। पीएम मोदी को पूरा विश्व एक अलग नजरिए से देखता हैं। उनके बारे में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने जो अपशब्दों का इस्तेमाल किया, उसका विरोध करने के लिए बीजेपी की ओर से यह आंदोलन किया गया। हम यह चाहते है कि भुट्टो और पाकिस्तान जल्द माफी मांगे, वरना बीजेपी की ओर से यह आंदोलन और अधिक कड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र काफी मजबूत है। बिलावल भुट्टो पागलों जैसी भाषा कर रहे हैं। विश्व में कहीं भी आतंकवादी हमले हुए है, उसमें पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आश्वासन नहीं, पानी चाहिए: छत्रपति संभाजीनगर में जलापूर्ति पर भाजपा ने मनपा प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
डेढ़ घंटे में खत्म हुआ सस्पेंस; औरंगाबाद-जालना MLC चुनाव में महायुति का जलवा,सुहास शिरसाट की एकतरफा हुई जीत
छत्रपति संभाजीनगरः पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की दौड़ में आगे थे गोरंट्याल, पर भाजपा ने इस नेता पर लगाया दांव
देश के जनता में बिलावल भुट्टो के खिलाफ रोष
औरंगाबाद बीजेपी शहर अध्यक्ष शिरीष बोरालकर ने कहा कि बिलावल भुट्टो के बयान के बाद पूरे देश में उनके खिलाफ गुस्सा उमड़ा हुआ है। पीएम मोदी के चाहनेवालों में भुट्टो के बयान से पाकिस्तान के खिलाफ रोष है। आंदोलन के दरमियान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं, पीएम मोदी के समर्थन में भी जमकर नारेबाजी की गई। आंदोलन में प्रदेश उपाध्यक्ष बसवराज मंगरुले, प्रवीण घुगे, राहुल लोणीकर, बापू घडामोडे, जालिंदर शेंडगे, राजेश मेहता, राजू शिंदे, कचरु घोडके, अनिल मकरिए, दिलीप थोरात, डॉ. राम बुधवंत, लता दलाल, अमृता पालोदकर, डॉ. उज्जवला दहिफले, दीपक ढाकणे, रामेश्वर भादवे, हाजी दौलत खान पठान, बबन नरवडे, हाफिज शेख, राजगौरव वानखेडे, गोविंद केन्द्रे, सिध्दार्थ सालवे, वर्ष सांलुके, साधना सुरडकर, मनीषा मुंडे, मनीषा बन्साली, दिव्या पाटिल, पूजा सोनवने, रेखा जैसवाल, गिता कापुरे, सुप्रिया चव्हाण, राधा इंगले, मन्सुर पटेल, चन्द्रकांत हिवराले, महेश मालवतकर, गोकुल मलके, पंकज बोराडे आदि उपस्थित थे।
Protest against bilawal bhutto in aurangabad bjp burnt the statue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Jul 11, 2026 | 02:12 PMऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 11, 2026 | 02:10 PMसम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Jul 11, 2026 | 02:00 PMवर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














