-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Son Kills Father In Sambhaji Nagar
छत्रपति संभाजीनगरः पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Son Kills Father In Sambhaji Nagar: औरंगाबाद के बाबर कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने सो रहे पिता की डंडे से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मृत पिता (बाई ओर) आरोपी बेटा (दाई ओर ) (सोर्सः फाइल फोटो)
Aurangabad Murder Case Son Accused: शहर के कटकट गेट क्षेत्र स्थित बाबर कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने सो रहे अपने पिता के सिर पर लकड़ी के डंडे से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मती शेख के रूप में हुई है, जो मजदूरी के लिए करीब सात माह पहले अपने दोनों बेटों के साथ शहर में आकर रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फत्तेपुर गांव निवासी मती शेख अपने बड़ी बेटी शाहीन शेख और छोटे बेटे अजीऊल शेख के साथ कटकट गेट स्थित बाबर कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। सोमवार रात तीनों ने साथ भोजन किया और सो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
हार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह
श्रीकांत शिंदे बनेंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री? क्या कहा शिंदे गुट के सिद्धेश कदम ने
Hospital ले जाने से ही पहले हुई मौत
मंगलवार सुबह करीब 7 बजे बेटी शाहीन शेख की नींद खुली तो उसने देखा कि पिता बिस्तर पर सो रहे हैं, जबकि छोटा भाई अजीऊल जाग रहा था। इसके बाद वह स्नानघर गयी। करीब 15 से 20 मिनट बाद वापस आने पर उसने देखा कि पिता खून से लथपथ पड़े हैं।
उसने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए छोटे भाई की तलाश की, लेकिन वह घर से गायब था।इसके बाद मकान मालिक की मदद से मती शेख को पहले MGM Hospital ले जाया गया। वहां से उन्हें घाटी Hospital भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ेः- मुंबईः छांव फाउंडेशन का ज्ञापन, एसिड बिक्री पर सख्ती की मांग, सुनेत्रा पवार ने दिया आश्वासन
बेटी ने की FIR
बेटी शाहीन शेख की शिकायत पर जिन्सी पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस निरीक्षक शिवाजी बुधवंत के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर शिंदे मामले की जांच कर रहे हैं। फरार आरोपी अजीऊल शेख की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है।
समाचार लिखे जाने तक हत्यारा बेटा पुलिस के हाथ नहीं लगा था। इस घटना को लेकर आरोपी अजीउल शेख के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
Son kills father in sambhaji nagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Jul 26, 2026 | 10:13 PMThane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Jul 26, 2026 | 09:57 PM‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMCM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PMसोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्
Jul 26, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM













