छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar: शहर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चयन को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू हुआ है। पार्टी सदस्यता पंजीकरण में मुझसे कम सदस्यों के पंजीकरण के बावजूद दीपाली मिसाल को शहराध्यक्ष पद पर कैसे नियुक्त किया गया?
इस पर पार्टी कार्यकर्ता अनीता भंडारी ने कई गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या दीपाली मिसाल के चयन के लिए पार्टी पदाधिकारियों के बीच कोई खरीद-फरोख्त हुई है ? इसको लेकर अनिता ने कहा कि वह अपने वरिष्ठों को सूचित करने के साथ ही उन पर हुए अन्याय के खिलाफ वह दिल्ली में अनशन करेंगी।
अनिता भंडारी के इस चेतावनी से कांग्रेस पार्टी में खलबली मची है। शनिवार को अनिता भंडारी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका लांबा ने महिला सदस्यों के पंजीकरण का आदेश दिया था।
यह तय हुआ था कि जो सबसे ज्यादा सदस्यों का पंजीकरण कराएगा, उसे शहर महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा। शहराध्यक्ष पाने के आस में अनीता भंडारी ने कुल 13 हजार 069 महिला सदस्यों का पंजीकरण कराया। जबकि दीपाली लालाजी मिसाल मात्र 1 हजार 188 सदस्यों का पंजीकरण कराकर दूसरे स्थान पर रहीं।
अनिता भंडारी ने कहा है कि मैं इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से न्याय की मोग करूंगी। जिस महिला को अध्यक्ष पद दिया गया, उस पर दस तरह के गंभीर अपराध अदालत में लंबित हैं और ऐसी आपराधिक प्रवृत्ति की कांग्रेस में जगह कैसे हो सकती है? खासकर, अनिता भंडारी ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि दीपाली मिसाल का भाई भाजपा में पदाधिकारी है।
भंडारी ने कहा कि अलका लांबे के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कि जो सबसे अधिक पंजीकरण करेगा उसे अध्यक्ष बनाया जाएगा, उनके इस निर्णा को पार्टी के कुछ चापलूसी पदाधिकारियों ने दरकिनार करते हुए दीपाली मिसाल को महिला विंग के शहर अध्यक्ष पद पर चयन किया इस पर अनिता भंडारी ने आश्चर्य जताते हुए आरोप लगाया कि पैसे का लेन-देन करके मेरी जगह मिसाल को अध्यक्ष बनाया गया।
इस बीच, भंडारी ने पार्टी में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है और कहा है कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित महिला सदस्य पंतीकरण अभियान में सबसे अधिक महिला सदस्यों का पंजीकरण कराने के बावजूद मुझे अध्यक्ष पद से वंचित रखा गया, जो मेरी मेहनत और निष्ठा का अपमान है, मैने शहर अध्यक्ष से मिलकर यह बात बताई है और मैंने कई बार प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की है, लेकिन वह मेरे फोन रिसीव नहीं कर पा रहे है।
ये भी पढ़ें :- Cyber Police ने 34.52 लाख रुपये लौटाए, ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए 16 नागरिकों को राहत
इस बीच, अनिता भंडारी ने पार्टी आलाकमान को चेताया कि दीपाली मिसाल की नियुक्ति जल्द रहा नहीं की गई और मुझे महिला विग का शहर अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो मैंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रमेश चैनित और प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।