-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Diwali Sharad Pawar Ncp Heated Debate Appointment District President
दिवाली से पहले शरद गुट में फूटने लगे पटाखे, जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर छिड़ गया जोरदार युद्ध
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव और दिवाली की तैयारी जोरो पर है। दिवाली से पहले ही शरद गुट में पटाखे फूटने लगे है और जिलाध्यक्ष पद के लिए संग्राम छिड़ गया है।

शरद पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Wardha NCP-SP Politics: दिवाली के त्यौहार में सभी पटाखों की आतिशबाजी करते हैं। राजनीति में ऐसी आतिशबाजी से नेता स्वयं को बचाते है, परंतु एनसीपी-एसपी गुट इससे स्वयं को अलग नहीं रख पाया है। दिवाली पर एनसीपी शरद पवार गुट में एक दूसरे पर बम फोड़ने शुरू हो गये है। जिसके पीछे कारण जिलाध्यक्ष की नियुक्ति बताया गया। सहकार गुट बनाम सांसद ऐसा विवाद गत कुछ दिनों से उभरकर का आया है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक अमर काले ने अचानक एनसीपी-एसपी गुट में प्रवेश कर वर्धा लोस से चुनाव लड़ा। जिसमें वह विजयी भी हुए। कुछ दिनों सहकार गुट व सांसद के बीच के संबंध ऊपरी तौर पर सुमधुर रहे। परंतु आग अंदर सुलग रही थी। सांसद अमर काले व अतुल वांदिले की जोड़ी व उन्हें पूर्व मंत्री अनिल देशमुख का सहयोग के कारण सहकार गुट की बेचैनी बढ़ रही थी।
सहकार गुट का महत्व हुआ कम
पार्टी के प्रमुख निर्णय अनिल देशमुख व सांसद काले करने के कारण सहकार गुट का महत्व कम होता दिख रहा था। बीते कुछ वर्ष से सहकार गुट जिले की राजनीति में नाममात्र रह चुका है। अपना वजूद बचाने के चक्कर में यह गुट निरंतर कले विरोधी भूमिका लेता रहा है। डेढ़ वर्ष पूर्व पार्टी में सहकार गुट की चलती थी, परंतु काले सांसद होने के बाद वरिष्ठ नेताओं ने काले को महत्व देना आरंभ किया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में 20 साल पुराण जर्जर बना खतरा, नागरिको ने की तुरंत मरम्मत की मांग
उद्धव के बाद शरद पवार लगेगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद संजय पाटिल की BJP में घर वापसी तय, इस दिन थामेंगे कमल
क्या शरद पवार गुट के सांसद बदलने वाले है पाला? धर्मराव अत्राम के दावे पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
’50 करोड़ नहीं, 80-90 करोड़ में बिके सांसद…’; ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर रोहित पवार का महायुती पर सबसे बड़ा हमला
चुनाव के दौरान भी सहकार गुट हुआ था आक्रामक
लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान भी सहकार गुट आक्रामक हुआ था। विधानसभा चुनाव के दौरान सहकार नेता के पुत्र ने बगावती तेवर अपना लिए थे। परंतु बाद में उनके तेवर फीके पड़ गये थे। यह गुट निरंतर बागी तेवर दिखाता है। कितु समय आने पर अपनी तलवार म्यान कर देता है। ऐसा अब तक का अनुभव रहा है।
यह भी पढ़ें – आंगनवाड़ी के पोषण आहार पैकेट में मिला मरा हुआ चूहा, बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, मचा हड़कंप
यही बात सहकार गुट के पेट में हजम नहीं हुई। हाल ही में सांसद अमर काले ने पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के सहयोग से जिलाध्यक्ष पद पर अतुल वांदिले की नियुक्ति की। जिसके बाद यह विवाद खुलकर सामने आया है। सहकार नेता ने वांदिले की नियुक्ति को लेकर पूर्व मंत्री अनिल देशमुख व सांसद अमर काले तंज कसते हुए पार्टी मनमानी तरीके से चलाने का आरोप लगाया है।
एनसीपी जब वजूद नहीं था तब हमने साथ दिया आज पार्टी के निर्णय लेते समय हमें नजरअंदाज किया जाता है। यह बात हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे ऐसी चेतावनी भी सहकार नेता ने दी है। इस संदर्भ में अंतिम निर्णय दिवाली के बाद लिया जाएगा, ऐसा उन्होंने बताया।
Diwali sharad pawar ncp heated debate appointment district president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMInd vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMचंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














