-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Yrkkh Armaan Abhira Wedding Good News
YRKKH: अरमान ने अभिरा को गोद में उठाकर लिए सात फेरे, अभिरा छिपाएगी मां बनने का बड़ा राज
- Written By: अनिल सिंह
YRKKH Upcoming Twist: अरमान और अभिरा कॉलेज में सात फेरे लेंगे। अभिरा को जल्द 'गुड न्यूज' मिलेगी, जिसे वह परिवार से छिपाएगी। युवराज की एंट्री से बवाल।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभिरा की होगी कॉलेज में शादी, 'गुड न्यूज' सुनकर अभिरा को लगेगा सदमा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में जल्द ही एक बड़ा मोड़ आने वाला है, जो अरमान और अभिरा के रिश्ते को हमेशा के लिए बदल देगा। शो में जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है! पिछले एपिसोड्स में आपने देखा कि माघव के कंधे पर सिर रखकर विद्या खूब आंसू बहाती है, वहीं कियारा अभीर का मैनेजर बनने के लिए राजी हो जाती है।
दूसरी तरफ, हॉस्टल में अरमान अभिरा को खूब परेशान करता है, लेकिन अभिरा को उसकी हरकतें पसंद आने लगती हैं और वह कमरे में पागलों की तरह मुस्कुराने लगती है। इसी बीच सीरियल की कहानी में एक और बड़ा बवाल खड़ा होने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: मिल गए टॉप 3 फाइनलिस्ट? राम कपूर और शिल्पा शिंदे का सफर हुआ खत्म!
The Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
कॉलेज में रोमांस और पोल-खोल
अरमान और अभिरा के कॉलेज में एक बैडमिंटन मैच रखा जाएगा, ताकि हॉस्टल में लड़के और लड़कियां अपना वर्चस्व कायम रख सकें। इस दौरान अरमान, अभिरा को बैडमिंटन सिखाने की कोशिश करेगा। बैडमिंटन सिखाते-सिखाते अरमान को पता चलेगा कि अभिरा छोटी स्कर्ट पहनने वाली है, जिस पर अरमान उसे ऐसे कपड़े पहनने से रोकेगा। अरमान की इस हरकत से कॉलेज के लोगों को शक हो जाएगा कि अरमान और अभिरा के बीच कुछ तो चल रहा है।
ये भी पढ़ें- KSBKBT 2 Spoiler: मिताली को चढ़ा भूत, मिहिर-तुसली को मिली ओम-पार्वती की नसीहत
साजिश का शिकार और शादी का फैसला
जल्द ही अरमान और अभिरा की कहानी में विलेन युवराज की एंट्री होने वाली है, जो दोनों के लिए साजिश रचेगा। इसी बीच अरमान के साथ मारपीट होगी और बात जेल जाने तक पहुंच जाएगी। इस बवाल के दौरान, लोगों के सामने अरमान और अभिरा के रिश्ते की पोल खुल जाएगी।
अपने प्यार को बचाने और परिस्थिति को संभालने के लिए, अरमान और अभिरा खुशी-खुशी सात फेरे लेने का फैसला करेंगे। इस दौरान अरमान, अभिरा को गोद में उठाकर सात फेरे लेने वाला है, जिससे अभिरा शर्म के मारे लाल हो जाएगी।
गुड न्यूज़ और छिपाया गया बड़ा राज
शादी के तुरंत बाद कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आएगा। जल्द ही अभिरा को ‘गुड न्यूज‘ मिलने वाली है, यानी उसे पता चलेगा कि वह माॅं बनने वाली है। यह खबर सुनकर पहले तो अभिरा को सदमा लगेगा। इसी बीच, मायरा भी अपनी माॅं के लौटने का इंतजार करेगी।
अरमान और अभिरा अपने घर वापस लौटेंगे
दीवाली के मौके पर अरमान और अभिरा अपने घर वापस लौटेंगे। कावेरी और परिवार के लोग अरमान और अभिरा का स्वागत करेंगे। सब जान जाएंगे कि अरमान और अभिरा अब पति-पत्नी बन चुके हैं। हालांकि, शादी होने के बाद भी अभिरा परिवार से अपने मां बनने की खबर को छिपाएगी, जो अब तक का सबसे बड़ा राज होगा। वहीं, युवराज अरमान और अभिरा को अलग करने के लिए साजिश रचेगा, और इस बीच अभीर, कियारा से प्यार का इजहार करने वाला है।
Yrkkh armaan abhira wedding good news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Guru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व
Jul 29, 2026 | 02:07 PMYavatmal News: यवतमाल-माहूर नई रेल लाइन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री से की मुलाकात
Jul 29, 2026 | 02:04 PMFriendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
Jul 29, 2026 | 02:04 PMपालघर बाढ़ पर एक्शन मोड में सरकार, CM फडणवीस ने इंटीग्रेटेड रिलीफ प्लान और विशेष पैकेज के दिए निर्देश
Jul 29, 2026 | 02:02 PMअसम में देबब्रत सैकिया ने की दिखो नदी बेसिन पुनर्वास परियोजना की मांग, खनन के असर की वैज्ञानिक जांच की अपील
Jul 29, 2026 | 01:59 PMIndustrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Jul 29, 2026 | 01:58 PMजंतर-मंतर के बाद अब भोपाल में किसानों को समर्थन देने पहुंचे GEN Z, कह दी बड़ी बात; नवभारत लाइव की खास रिपोर्ट
Jul 29, 2026 | 01:56 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














