दिवाली से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, UP सरकार के कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान; भत्ते में बढ़ोतरी

दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी तोहफा दी है। इस फैसले से लगभग 28 लाख राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत पहुंचेगा और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।

त्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली से ठीक पहले अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 28 लाख राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। आधिकारिक बयान के अनुसार, इस फैसले के बाद DA और DR 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक, यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी, जबकि बढ़ा हुआ भुगतान अक्टूबर 2025 से नकद रूप में किया जाएगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com