- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Triveni Sangam Bridge Truck Falls Into River Achalpur Road Accident
त्रिवेणी संगम पुल से नदी में गिरा ट्रक, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, एक युवक की मौत, दो की बची जान
Amravati Road Accident: परतवाडा थाना क्षेत्र में त्रिवेणी संगम पुल पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। तीन लोगों में से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Truck Accident (सोर्सः एआय जनरटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Paratwada Police Rescue: परतवाडा थाना क्षेत्र के त्रिवेणी संगम पुल पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही परतवाडा पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और वाहन में फंसे घायल युवकों को बाहर निकाला। पुलिस की इस त्वरित मदद के कारण 2 युवकों की जान बचाने में सफलता मिली है, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
ईंट लाने जा रहा था वाहन
पुलिस सूत्रों के अनुसार वाहन क्र।एमएच 27/ सी 0065 अचलपुर से मोझरी की ओर ईंटें लाने के लिए जा रहा था। इस दौरान त्रिवेणी संगम के पास चालक का नियंत्रण छूट गया और वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरा। दुर्घटना की खबर जैसे ही डायल 112 पर प्राप्त हुई। परतवाडा थाने के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुरेश म्हस्के के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम और चार्ली वाहन 1, 2, 3 तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही परतवाडा के वहीद भाई की क्रेन को भी तुरंत मौके पर बुलाया गया।
क्रेन की मदद से सुरक्षित निकाले गए घायल
जब पुलिस टीम ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया, तो देखा कि नदी में गिरे वाहन के भीतर 3 लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में फंसे हुए थे और दर्द से तड़प रहे थे। पुलिस ने क्रेन की मदद से बेहद सूझबूझ और मशक्कत के साथ तीनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अचलपुर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
चुनावी दगाबाजी पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार; साहेबराव कांबले और शैलेश अग्रवाल पार्टी से निलंबित
फायर सेफ्टी नहीं तो काटी जाएगी पानी और बिजली की सप्लाई, होटल मालिकों के लिए BMC का सख्त आदेश
शिंदे गुट के नगरसेवक पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आराेप, साहिल चौगुले बोले- ये मुझे बदनाम करने की साजिश
कारंजा APMC में सोयाबीन के भावों में जबरदस्त उछाल, 7,700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे दाम
ये भी पढ़े: संभाजीनगर में अवैध वृक्ष कटाई पर प्रशासन सुस्त; सालभर में सिर्फ 8 शिकायतें, 3 मामलों में वसूला जुर्माना
नदी में गिरा ट्रक बना मौत का कारण
अस्पताल में इलाज के दौरान समीर बेग तमीज बेग मिर्जा बेगमपुरा, अचलपुर नामक युवक की मौत हो गई। वहीं, पुलिस द्वारा समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण शेख समीर शेख जहीर 30, मंजूरपुरा, अचलपुर व मोहम्मद आतीक मोहम्मद हाफीज 19, मंजूरपुरा, अचलपुर की जान बच गई।
उक्त अभियान पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड और अंजनगाव सुर्जी/अचलपुर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी मनीष ठाकरे के मार्गदर्शन में थानेदार सुरेश म्हस्के, पीएसआई ईश्वर सोलंके, यातायात कर्मी उमेश सावरकर, गोपाल झटाले, सुधीर राउत, अब्दुल नाजिम, नंदकिशोर बाकल, विराज ठाकुर, पीयूष वानखड़े, सचिन कोकणे, चालक महेश माने ने पूरा किया।
Triveni sangam bridge truck falls into river achalpur road accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आज देश का मुसलमान वो बात कह रहा, जो तथाकथित हिन्दू सम्राट नहीं कह पा रहा…योगी पर शंकराचार्य का बड़ा बयान
Jun 05, 2026 | 06:02 PMचुनावी दगाबाजी पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार; साहेबराव कांबले और शैलेश अग्रवाल पार्टी से निलंबित
Jun 05, 2026 | 05:58 PMMorning Habits: सुबह उठने के बाद इन बातों पर करें अमल, खुशहाल रहेगा दिन
Jun 05, 2026 | 05:48 PMत्रिवेणी संगम पुल से नदी में गिरा ट्रक, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, एक युवक की मौत, दो की बची जान
Jun 05, 2026 | 05:46 PMMP News: मंदसौर में फूटा जनता का गुस्सा, 14 साल की मासूम की संदिग्ध मौत के बाद फोरलेन पर शव रखकर चक्काजाम
Jun 05, 2026 | 05:43 PMफायर सेफ्टी नहीं तो काटी जाएगी पानी और बिजली की सप्लाई, होटल मालिकों के लिए BMC का सख्त आदेश
Jun 05, 2026 | 05:37 PM‘किडनी ले लो पर कर्ज माफ करो’, बुलढाणा के किसानों की सरकार से गुहार, सड़क पर उतरे अन्नदाता, दखें वीडियो
Jun 05, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM












