- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Karanja Apmc Soybean Price Surge 7700 Per Quintal Market Boom
कारंजा APMC में सोयाबीन के भावों में जबरदस्त उछाल, 7,700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे दाम
Karanja APMC: कारंजा कृषि उपज मंडी समिति में सोयाबीन के भावों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। कारण सोयाबीन 6,800 से 7,700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।

Soybean Price (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Soybean Price Rise: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग, अमेरिका में उत्पादन में संभावित कमी तथा घरेलू स्तर पर सोयाबीन के घटते भंडार के कारण सोयाबीन के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कारंजा कृषि उपज मंडी समिति में इन दिनों सोयाबीन के भाव 6,800 से 7,700 रु. प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं, जो पिछले तीन वर्षों के दौरान सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह से सोयाबीन के भावों में सुधार शुरू हुआ था। मई की शुरुआत में जहां सोयाबीन का भाव लगभग 6,150 रुपये प्रति क्विंटल था, वहीं अब यह बढ़कर 8,000 रुपये प्रति क्विंटल के करीब पहुंच गया है।
केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी 5,328 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में वर्तमान बाजार भाव 1,500 से 2,000 रुपये अधिक है। विशेषज्ञों का मानना है कि खाद्य तेल उद्योग की बढ़ती मांग, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और मंडियों में कम आवक के कारण पिछले एक महीने में सोयाबीन के भाव में 1,000 से 1,200 रु. प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है और व्यापारी बड़े पैमाने पर खरीदारी कर रहे हैं।
किसानों के पास नहीं बचा स्टॉक
हालांकि इस तेजी का लाभ अधिकांश किसानों को नहीं मिल पा रहा है। सीजन की शुरुआत में कम भाव मिलने के बावजूद उत्पादन लागत, कर्ज चुकाने और अन्य आर्थिक जरूरतों के कारण अधिकांश किसानों ने अपना सोयाबीन पहले ही बेच दिया था। बाजार सूत्रों के अनुसार करीब 75 प्रश किसानों के पास अब बेचने के लिए सोयाबीन का भंडार नहीं बचा है। ऐसे में वर्तमान मूल्य वृद्धि का लाभ मुख्य रूप से व्यापारियों और स्टॉकिस्टों को मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे गुट के नगरसेवक पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आराेप, साहिल चौगुले बोले- ये मुझे बदनाम करने की साजिश
महाविद्यालयों की लंबित समस्याओं पर सहसंचालक से मिला शैक्षिक महासंघ, जल्द समाधान का आश्वासन
Wardha: गर्मी की छुट्टियों में ST की आय में गिरावट, सैकड़ों स्कूल बसों की फेरिया हुई ठप
अमरावती में टैक्स वसूली को लेकर कांग्रेस का विरोध, जब्ती और सीलिंग कार्रवाई को लेकर मनपा को चेतावनी
ये भी पढ़े: संभाजीनगर में अवैध वृक्ष कटाई पर प्रशासन सुस्त; सालभर में सिर्फ 8 शिकायतें, 3 मामलों में वसूला जुर्माना
8,000 रु. प्रति क्विंटल तक पहुंच सकते हैं भाव
व्यापारियों और बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोयाबीन के दामों में और तेजी देखने को मिल सकती है। बाजार में आवक कम होने और मांग लगातार बढ़ने के कारण सोयाबीन का भाव 8,000 रुपये प्रति क्विंटल या उससे अधिक तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इससे जहां कुछ किसानों में संतोष का माहौल है, वहीं कई किसान इस बात का अफसोस जता रहे हैं कि उनके पास अब बिक्री के लिए कोई स्टॉक शेष नहीं है।
Karanja apmc soybean price surge 7700 per quintal market boom
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘किडनी ले लो पर कर्ज माफ करो’, बुलढाणा के किसानों की सरकार से गुहार, सड़क पर उतरे अन्नदाता, दखें वीडियो
Jun 05, 2026 | 05:33 PMSBI Apprentice Recruitment 2026: 7150 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 15 जून तक करें अप्लाई
Jun 05, 2026 | 05:30 PMCelina Jaitly Statement: पति से विवाद के बीच सेलिना जेटली का सख्त बयान, कहा-‘न्याय के लिए लड़ाई जारी रहेगी’
Jun 05, 2026 | 05:30 PMKaal Bhairav Puja: 8 जून को है अधिकमास कालाष्टमी, इन बातों का रखें ध्यान, वरना काल भैरव नहीं करेंगे माफ़
Jun 05, 2026 | 05:29 PMशिंदे गुट के नगरसेवक पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आराेप, साहिल चौगुले बोले- ये मुझे बदनाम करने की साजिश
Jun 05, 2026 | 05:26 PMसागर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, बुजुर्ग किसान की मौत के बाद भड़का आक्रोश; दो रसूखदार कॉलोनाइजर गिरफ्तार
Jun 05, 2026 | 05:26 PMगिरते रुपये को संभालने के लिए नया दांव, सरकार ने कैपिटल गेन टैक्स हटाया; देश में आएगा डॉलर का सैलाब!
Jun 05, 2026 | 05:18 PMवीडियो गैलरी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM













