- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Shankarpad Amravati Nandgaon Peth Kashinath Maharaj Punyatithi Utsav 2025
Kashinath Maharaj Punyatithi: दो दशकों बाद शंकरपट 21 से काशीनाथ महाराज पुण्यतिथि महोत्सव
Shankarpad Nandgaon Peth: दो दशकों बाद अमरावती के नांदगांव पेठ में काशीनाथ महाराज पुण्यतिथि महोत्सव के उपलक्ष्य में 21–22 दिसंबर को पारंपरिक शंकरपट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हो रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे

दो दशकों बाद शंकरपट 21 से काशीनाथ महाराज पुण्यतिथि महोत्सव
Amravati Shankarpad Festival: ग्रामदैवत संत काशीनाथ महाराज की पुण्यतिथि महोत्सव के उपलक्ष्य में नांदगांव पेठ क्षेत्र में दो दशकों बाद भव्य शंकरपट का आयोजन किया जा रहा है। इस पारंपरिक प्रतियोगिता के पुनरागमन से पूरे गांव में उत्सव जैसा वातावरण बन गया है। युवा शेतकरी मित्र परिवार, नांदगांव पेठ और हीराबाई गुल्हाने चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त आयोजन में शंकरपट 21 एवं 22 दिसंबर को आयोजित होगा।
पुसदकर महाविद्यालय के सामने मैदान में, हीराबाई गुल्हाने चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक गुल्हाने ने संत काशीनाथ महाराज, संत गजानन महाराज की प्रतिमाओं एवं बैलजोड़ की पूजा कर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महाराज सुनील धर्माले, वीरेंद्र लंगडे, करण मांडवकर, राजेंद्र तुले, आकाश गुल्हाने, संजय भटकर, हरिदास कापडे, अतुल हटवार, भूषण तुले, श्याम तायडे, अक्षय डाकोरे, अंकुश बोबडे, निलेश कलस्कर, जय सुरजूसे, बाबू बोरकर, वैभव धर्मे, रुपेश इंगले, ऋषिकेश मुले सहित बड़ी संख्या में किसान और युवा उपस्थित थे।
सांस्कृतिक और कृषि परंपरा को नई ऊर्जा प्रदान
यह भव्य शंकरपट नांदगांव पेठ की सांस्कृतिक और कृषि परंपरा को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। 21 एवं 22 दिसंबर को आयोजित इस स्पर्धा में जिलेभर से किसानों को अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होने का आह्वान आयोजक रुपेश इंगले, भूषण तुले, अक्षय डाखोडे, अंकुश बोबडे, अतुल हटवार, वैभव धर्मे, श्याम तायडे, चरण खराटे, ज्ञानेश्वर ढेंगे और भास्कर राजुरकर ने किया है।
सम्बंधित ख़बरें
पापमोचनी एकादशी के दिन क्या करना पड़ सकता है भारी? इस मंत्र के जाप से मिलेगी भगवान विष्णु की विशेष कृपा
बजट चर्चा में गायब रहे बड़े अधिकारी तो होगी सख्त कार्रवाई, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर की दो टूक
महाराष्ट्र में प्रोफेसरों की मेगा भर्ती, 5506 पदों पर जून से पहले नियुक्तियां, मंत्री चंद्रकांत पाटिल का ऐलान
बीएमसी वार्ड कमेटी चुनाव: उद्धव ठाकरे के साथ हुआ खेला, पार्षदों की एक गलती ने भाजपा की झोली में डाली सत्ता
ये भी पढ़े: सांसद पडोले ने लोकसभा में उठाई गोंदिया-भंडारा की मांग, पुनर्वास पीड़ितों की समस्याएं प्रमुखता से रखी
धार्मिक आस्था और कृषि संस्कृति का अनोखा संगम
विवेक गुल्हाने ने बताया कि यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, परंपरा और कृषि संस्कृति का अद्वितीय संगम है। इस शंकरपट का सबसे बड़ा आकर्षण लाखों रुपये के इनाम हैं, जिसके कारण जिलेभर के बैलगाड़ी मालिक, किसान और दर्शक इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो दशकों बाद आयोजित होने वाली इस परंपरा को लेकर क्षेत्र में उत्साह चरम पर है। आयोजन समिति की ओर से किसानों के लिए पानी की सुविधा, दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा तथा प्रतियोगियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Shankarpad amravati nandgaon peth kashinath maharaj punyatithi utsav 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिस इंडिया अर्थ 2019 ‘सायली सुर्वे’ की हिंदू धर्म में वापसी, पति पर लगाया लव जिहाद और मारपीट का आरोप
Mar 10, 2026 | 04:34 PMAI यूज करने वालों सावधान, अगर कर दी ये भूल तो पड़ सकता है भारी, जान लें सुरक्षित इस्तेमाल के 6 जरूरी नियम
Mar 10, 2026 | 04:30 PMपापमोचनी एकादशी के दिन क्या करना पड़ सकता है भारी? इस मंत्र के जाप से मिलेगी भगवान विष्णु की विशेष कृपा
Mar 10, 2026 | 04:28 PMIPL 2026 के शेड्यूल पर आया अपडेट, इन दिन हो तक हो सकता है ऐलान, BCCI सचिव ने बताया क्यों हुई देरी?
Mar 10, 2026 | 04:22 PMबजट चर्चा में गायब रहे बड़े अधिकारी तो होगी सख्त कार्रवाई, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर की दो टूक
Mar 10, 2026 | 04:21 PM‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले गौरव गोगोई
Mar 10, 2026 | 04:19 PMईरान जंग से बैकफुट पर ट्रंप! 10 दिन में फूंके 10 अरब डॉलर, अब अमेरिका तलाश रहा सुलह का रास्ता
Mar 10, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM












