- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Miraculous Kapileshwar Shiva Temple Shiva Devotees And Art Lovers Come Here
चमत्कारी कपिलेश्वर शिव मंदिर: 700 साल का है इतिहास, श्रध्दा से आते हैं शिव भक्त और कलाप्रेमी
Miraculous Kapileshwar Shiva Temple: 1975 से कपिलेश्वर संस्थान का काम उनके पुत्र डॉक्टर यशवंत सिंग देशमुख संभालते हैं जो अब यवतमाल रहते हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

चमत्कारी कपिलेश्वर शिव मंदिर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Yavatmal News: नेर तहसील के सातेफल हेमाडपंथी वास्तुकला का एक अद्भुत शिव मंदिर है। जहां आस्था ही भक्ति है शायद 600 या 700 साल पुराना यह मंदिर आज भी बहुत ही अच्छी स्थिति में है। मंदिर के अंदर सुंदर शिवलिंग की प्रतिमा है, जिस पर नाग देवता का छत्र है। इस मंदिर की लोकमान्यता अनुसार 600-700 साल पहले, समृद्ध किसान देशमुख परिवार सातेफल गांव में रहता था। वे चिंतित थे कि उनकी कोई संतान नहीं थी। वे ब्राह्मणों के पास गए और ब्राह्मणों ने उन्हें सुझाव दिया कि आपको पांच सोमवार अपने गांव के कपिलेश्वर मंदिर में जाना चाहिए और पूजा अर्चना करनी चाहिए, उस समय, मंदिर घने जंगल से घिरा हुआ था।
मंदिर तक जाने के लिए रास्ता भी नहीं था। किसान देशमुख ने सबसे पहले रास्ता बनाया और ब्राह्मणों के कहने अनुसार पांच सोमवार तक मंदिर में पूजा अर्चना करना शुरू की। देशमुख ने भगवान शिव से मन्नत मांगी की मुझे अगर संतान की प्राप्ति होती है तो मैं साल के 12 महीने यहां पर तेल का दिया जलाता रहूंगा। और हर सोमवार को घी का दिया जलाऊंगा। और सावन के महीने में एक महीना घी का दिया जलाते रहूंगा। जब पांचवें सोमवार को किसान देशमुख मंदिर पहुंचे तो उन्हें प्रसाद के रूप में वहां हीरा मिला तभी उनकी पत्नी को गर्भधारण हो गई और उन्हें पुत्र रत्न प्राप्ति हुई।
नारायण सिंग देशमुख के पास विरासत
देशमुख परिवार की वंशावली बढ़ने लगी। देशमुख ने मंदिर को 21 एकड़ जमीन दानमें दी। किसान देशमुख के बाद 1930 के आसपास उनके के परपोते नारायण सिंग देशमुख के पास विरासत में आई। अंतत 21 एकड़ की जमीन की आय पर 108 एकड़ जमीन मंदिर के पास हो चुकी थी उस समय मंदिर कि जमीन की आय पर महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य यात्रा काकड़ आरती, कीर्तन, भागवत सप्ताह, शंकरपट कुश्ती दंगल जैसी स्पर्धा होती थी जिसमें दूर-दूर से नागपुर जैसे शहरों से पहलवान आने लगे और इन सभी का फिल्मांकन किया गया और कारंजा जैसे शहरों में सिनेमाघरों इंटरवल के दौरान में दिखाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal: बिजली का करंट देकर पति को मारने की कोशिश; यवतमाल पुलिस ने बेवफा पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार
बुद्ध पूर्णिमा पर जंगल का अद्भुत अनुभव, बोर टाइगर रिजर्व में रोमांचक रात, गूंजी बाघ की दहाड़
यवतमाल के लोहारा में पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला सिर पर पत्थर मारकर गंभीर घायल
यवतमाल में बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘गुड टच-बैड टच’ जागरूकता पर जोर, पोक्सो कानून के साथ सुरक्षा शिक्षा जरूरी
मंदिर की चर्चा पंच कृषि में होने लगी उस समय संस्थान का पंजीकरण नहीं होने के कारण सीलिंग एक्ट 1976 में सीलिंग कानून आने के बाद मंदिर की आधे से ज्यादा जमीन सरकार के पास चली गई। और बची हुई जमीन मंदिर के पास है।
दूर-दूर से आते हैं कई श्रद्धालु
आज भी किसान देशमुख परिवार कपिलेश्वर संस्थान के माध्यम से मंदिर की देखभाल करता है। 1975 से कपिलेश्वर संस्थान का काम उनके पुत्र डॉक्टर यशवंत सिंग देशमुख संभालते हैं जो अब यवतमाल रहते हैं। जमीन किराए पर देकर उससे मिलने वाले पैसों से मंदिर की देखभाल और पुजारी की तनखाह और अन्य खचों को पूरा किया जाता है। यहां आज भी महाशिवरात्रि के पावन मौके पर भागवत सप्ताह कीर्तन और काकड़ आरती नगर भोजन का आयोजन किया जाता़ है। इस आयोजन को देखने आज भी दूर-दूर से कई श्रद्धालु आते हैं।
ये भी पढ़े: खतरनाक मगरमच्छों के बीच जीवन! डर के साए में कटती जिंदगियां, इस गांव की सच्चाई जानकर कांप जाएंगी रूह
भक्ती श्रध्दा से आते हैं शिव भक्त और कलाप्रेमी !
आस्था श्रद्धा भक्ति से यहां दूर दूर से लोग आकर नतमस्तक होते हैं। हेमाडपंथी स्थापत्य शैली कला प्रेमी लोगों के लिए किसी पर्व से कम नहीं है। हेमाडपंथी महाराष्ट्र की एक महत्वपूर्ण वास्तुकला शैली है। जो अपनी जटिल नक्काशी और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। हेमाडपंथी कला की शुरुआत जब यादव वंश का राजा कृष्णदेव राय महाराष्ट्र में शासन कर रहे थे तब हुई थी।
इस कला को हेमाडपंथ नामक एक वास्तुकार ने विकसित किया था, जो कृष्णदेव राय के दरबार में काम करता था। हेमाडपंथी कला की विशेषता है इसकी वास्तुकला और नक्काशी, जो मंदिरों और अन्य भवनों में देखी जा सकती है। इस कला में पत्थर का उपयोग करके जटिल डिजाइन और नक्काशी बनाई जाती थी। इसका प्रभाव महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में देखा जा सकता है। नेर से २२ किलोमीटर की दूरी पर कारंजा रोड पर सातेफल गांव है, जहां यह मंदिर आज भी बहुत ही अच्छी स्थिति में खड़ा है।
Miraculous kapileshwar shiva temple shiva devotees and art lovers come here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMमेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM















