- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Lakhandur Bhagdi Gram Panchayat Mgnrega Irregularities Protest Morcha
भागड़ी में सैकड़ों मजदूरों का हल्लाबोल, ग्रापं कार्यालय पर निकाला आक्रामक मोर्चा, आश्वासन के बाद स्थगित
Lakhandur Protest News: भागड़ी ग्रा. पं. में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यालय पर निकाला मोर्चा प्रशासन से लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

Lakhandur Protest (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Lakhandur MGNREGA Irregularities News: लाखांदुर तहसील के भागड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत चल रहे रोजगार गारंटी योजना के कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सैकड़ों नागरिकों ने ग्राम पंचायत कार्यालय पर आक्रामक मोर्चा निकाला। सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रपाल लोणारे और नानाजी लोणारे के नेतृत्व तथा किसान नेता विनोद ढोरे के मार्गदर्शन में आंदोलन किया गया।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि महाराष्ट्र शासन की एमआरजीएस मातोश्री पगडंडी सड़क योजना के तहत गांव में चल रहे कार्यों में वास्तविक जरूरतमंद और भूमिहीन मजदूरों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। कुछ चुनिंदा 30 से 40 लोगों को केवल हाजिरी लगाओ और घर जाओ जैसी गलत पद्धति अपनाकर प्रतिदिन 100 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य मजदूरों को काम से वंचित रखा जा रहा है। इस कथित भेदभाव से नाराज नागरिकों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से शिकायत की, जिसके बाद आंदोलन का निर्णय लिया गया।
लिखित आश्वासन के बाद शांत हुआ माहौल
मोर्चे की बढ़ती आक्रामकता और बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी को देखते हुए जिला परिषद सदस्य प्रियांका बोरकर तथा पंचायत समिति के अधिकारी जयंत डांगरे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से विस्तृत चर्चा कर उनकी मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन शांत हुआ और मोर्चा सभा में परिवर्तित हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
विधान परिषद चुनावों का बजा बिगुल, अबकी बार स्थानीय गोंदियावासी को मिले अवसर
ये भी पढ़े: नासिक में विधान परिषद सीट के लिए महायुति में होगा महायुद्ध! BJP और शिवसेना आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
पुलिस का कड़ा बंदोबस्त
आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाखांदूर पुलिस थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर तैनात रहे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन पर जल्द अमल नहीं किया गया, तो इससे भी अधिक तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
Lakhandur bhagdi gram panchayat mgnrega irregularities protest morcha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pahalgam Attack: चार्जशीट से सामने आया वो कड़वा सच, अगर लोकल गाइड ने कर दिया होता ये एक काम; तो न जाती 26 जान!
May 20, 2026 | 09:54 PMदिल्ली-NCR में तीन दिन ऑटो-टैक्सी-कैब सेवाएं रहेंगी ठप, यूनियन ने बुलाई हड़ताल, इन विकल्पों का करें उपयोग
May 20, 2026 | 09:51 PM‘खरीदी केंद्रो पर बिचौलियों का बोलबाला’, जीतू पटवारी ने लगाए गेहूं खरीदी में अव्यवस्था के आरोप; जानें क्या कहा
May 20, 2026 | 09:47 PMभोपाल में स्विमिंग के दौरान बिगड़ी बच्चों की तबीयत, फिलहाल राहत; डॉक्टरों ने दी 24 घंटे निगरानी की सलाह
May 20, 2026 | 09:34 PMजागे रेलवे अधिकारी, ठाणे स्टेशन पर सांसद म्हस्के और DRM ने लिया जायजा, 15-कोच लोकल और मानसून तैयारियों पर जोर
May 20, 2026 | 09:29 PMसुखना नदी किनारे छत्रपति संभाजीनगर मनपा का ऑपरेशन अतिक्रमण, 25 अवैध निर्माण ध्वस्त, दो मंजिला जिम भी तोड़ा
May 20, 2026 | 09:18 PMभोपाल मंडल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! जून के आखिरी हफ्ते में बदलेगा इन ट्रेनों का रूट; देखें लिस्ट
May 20, 2026 | 09:15 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














