-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Mahayuti Clash Bjp And Shinde Shiv Sena Face Off Over Nashik Mlc Seat
नासिक में विधान परिषद सीट के लिए महायुति में होगा महायुद्ध! BJP और शिवसेना आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
- Written By: अनिल सिंह
Nashik MLC Election BJP Shiv Sena Dispute Mahayuti: नासिक विधान परिषद सीट को लेकर महायुति में घमासान। 190 वोटों के साथ भाजपा तो 171 वोटों के साथ शिंदे सेना आमने-सामने।

एकनाथ शिंदे और गिरीश महाजन (फोटो क्रेडिट-X)
MLC Election Nashik: महाराष्ट्र में हाल ही में विधानसभा कोटे से 9 सदस्यों के विधान परिषद पहुंचने के बाद, अब स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से खाली हुई 16 सीटों पर चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है। इसी क्रम में नासिक की एकलौती सीट को लेकर सत्तारूढ़ महायुति के दो बड़े घटकों भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) में अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर खींचतान चरम पर पहुंच गया है। भाजपा जहां अपने पास सर्वाधिक 190 वोटर होने का हवाला देकर इस सीट पर अपना स्वाभाविक हक जता रही है, वहीं शिवसेना इतिहास और सिटिंग सीट का फॉर्मूला आगे कर रही है।
इस विवाद को हवा देते हुए शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने दो टूक शब्दों में कहा है, “महायुति का यह सीधा नियम है कि जिस निर्वाचन क्षेत्र में पहले हमारा विधायक या उम्मीदवार जीतकर आया था, वह सीट हमारी ही रहेगी। चूंकि नासिक में पिछली बार शिवसेना का परचम लहराया था, इसलिए इस सीट पर पहला और अंतिम दावा सिर्फ शिवसेना का ही बनता है।” श्रीकांत शिंदे के इस कड़े रुख के बाद नासिक के स्थानीय राजनैतिक हलकों में चर्चा है कि यदि दोनों दलों के बीच आम सहमति नहीं बनी, तो महायुति के ये दोनों घटक दल यहाँ ‘मैत्रीपूर्ण लड़ाई’ (Friendly Fight) लड़ने के लिए भी अंदरूनी तौर पर कमर कस चुके हैं।
2018 का इतिहास और बदला हुआ समीकरण
यदि साल 2018 के पिछले नासिक विधान परिषद चुनाव के इतिहास पर नजर डालें, तो अविभाजित शिवसेना के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के शिवाजी सहाणे को एकतरफा मुकाबले में करीब 200 वोटों से पटखनी दी थी। उस समय एक दिलचस्प राजनैतिक समीकरण यह देखने को मिला था कि भाजपा ने परदे के पीछे से शिवसेना के खिलाफ जाकर राकांपा (NCP) उम्मीदवार सहाणे को अपना समर्थन दिया था। हालांकि, अब बदले हुए राजनैतिक परिदृश्य में शिवसेना (शिंदे गुट) दराडे की उसी विरासत को अपने पाले में बनाए रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जलभराव से लेकर मिसिंग लिंक तक, वर्षा गायकवाड का भाजपा पर हमला कहा- मुंबई की बदहाली के लिए भाजपा है जिम्मेदार
‘नौकरों जैसा बर्ताव करती थीं ममता’, राहुल सिन्हा ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप; BJP नेता ने खोले कई राज
नासिक में जेलरोड की 100 साल पुरानी पानी की टंकी पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस दिए मनपा की कार्रवाई से उठे सवाल
UP चुनाव में 2017 दोहराने की तैयारी में BJP! योगी के प्लान ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन, NDA बैठक की इनसाइड स्टोरी
ये भी पढ़ें- अशोक खरात मामले में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट, ईडी जांच से तीन मंत्रियों पर गिरफ्तारी की तलवार!
महाराष्ट्र विधान परिषद का क्या है पूरा संख्याबल?
राजनैतिक विशेषज्ञों के अनुसार, महाराष्ट्र विधान परिषद की कुल क्षमता 78 सदस्यों (MLCs) की है, जिनका चयन विभिन्न लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के तहत किया जाता है। कुल संख्याबल में से:
- 30 सदस्य सीधे राज्य विधानसभा के निर्वाचित विधायकों द्वारा चुने जाते हैं।
- 22 सदस्य स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं (नगर निगम, जिला परिषद, नगर पालिका) के प्रतिनिधियों द्वारा चुने जाते हैं।
- 7 सदस्य स्नातक (Graduates) निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर आते हैं।
- 7 सदस्य शिक्षक (Teachers) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- 12 सदस्य राज्य कैबिनेट की सिफारिश पर सीधे माननीय राज्यपाल द्वारा नामित किए जाते हैं।
नासिक की यह जंग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जो भी दल इस स्थानीय निकाय सीट पर विजय प्राप्त करेगा, आगामी जिला परिषद और महानगरपालिका चुनावों में उसका पलड़ा और राजनीतिक दबदबा अपने आप भारी हो जाएगा।
Mahayuti clash bjp and shinde shiv sena face off over nashik mlc seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आज का भविष्यफल
Jul 06, 2026 | 12:10 AM‘सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा’, अलायंस में नीति टेलर ने सुनाई टॉक्सिक रिलेशनशिप की दर्दनाक कहानी
Jul 05, 2026 | 11:54 PMराम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Jul 05, 2026 | 11:02 PMरिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ZEE5 से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, आखिर क्यों हटानी पड़ी विवादित फिल्म?
Jul 05, 2026 | 10:56 PMभारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














