अमरावती में सनसनी: लड़की को ब्रेसलेट देने पर युवक की गर्दन पर उस्तरे से हमला

Kurha Police Station: अमरावती के कुर्हा थाना क्षेत्र में लड़की को ब्रेसलेट देने के विवाद में 18 वर्षीय युवक पर उस्तरे से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
amravati bracelet dispute razor attack three arrested
Razor Attack (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amravati Razor Attack: एक व्यक्ति की बेटी को ब्रेसलेट देने की बात पर हुए विवाद में तीन लोगों ने मिलकर एक 18 वर्षीय युवक पर उस्तरे से जानलेवा हमला किया। यह सनसनीखेज घटना कुर्हा थाना क्षेत्र के अंजनसिंगी से धारवाड़ा मार्ग पर स्थित विदर्भ नदी के पुल पर हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शौर्य मेश्राम ने आरोपी की बेटी को एक ब्रेसलेट दिया था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था।

रात में शौर्य और उसका भाई शुभम अंजनसिंगी से अनाज पिसवाकर मोटरसाइकिल से वापस धारवाड़ा रास्ते से घर लौट रहे थे। तभी विदर्भ नदी के पुल पर तीनों आरोपी भी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और उन्होंने शौर्य को घेर लिया।

विदर्भ नदी पुल पर युवक पर जानलेवा हमला

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पास रखे कटिंग के उस्तरे से युवक की गर्दन पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हमला करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद शुभम मेश्राम ने अपने जख्मी भाई शौर्य को दुपहिया को पर बिठाकर धारवाडी में लाया।

पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

जिसके बाद उसे पुलिस स्टेशन और पश्चात अस्पताल में ले जाया गया। जख्मी के भाई शुभम की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com