-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Chairman And Vice Chairman Of Nirj Multipurpose Nidhi Limited Arrested
Amravati News: निरज मल्टीपर्पज निधि लिमिटेड का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष गिरफ्तार, ग्राहकों के 1.4 करोड़ गबन का मामला
- Written By: आंचल लोखंडे
चांदुर रेलवे की निरज मल्टीपर्पज निधि लिमिटेड में 1.4 करोड़ गबन मामले में आखिरकार अध्यक्ष युवराज भगवान गिर्हे व उपाध्यक्ष आकाश प्रमोदराव बोबडे को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है।

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष गिरफ्तार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अमरावती: चांदुर रेलवे की निरज मल्टीपर्पज निधि लिमिटेड में ग्राहकों द्वारा जमा किए 1 करोड़ 4 लाख 10 हजार 952 रुपए गबन करने के मामले में आखिरकार अध्यक्ष युवराज भगवान गिर्हे (32, देवी पैले अपार्टमेंट, रेवसा रोड, अमरावती) व उपाध्यक्ष आकाश प्रमोदराव बोबडे (28, अमरावती) को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने 10 दिन की पुलिस कस्टडी सुनाई है। इस मामले में युवराज भगवान गिर्हे, आकाश प्रमोदराव बोबडे, निकिता युवराज गिर्हे, आकाश राऊत, प्रीतम पडोले, तानाजी ठोंबरे व दीपक इंगोले ऐसे 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
लोगों में विश्वास पैदा किया
जानकारी के अनुसार आरोपी युवराज गिर्हे सहित अन्य आरोपियों ने चांदुर रेलवे में निरज मल्टीपर्पज निधि लिमिटेड की शाखा गाडगेबाबा मार्केट में शुरू की थी। यहां पर बैंक उपयोगी साहित्य की सुविधा उपलब्ध कराई थी। साथ ही बैंक मैनेजर, परिचर, व अन्य पद निर्माण किए थे। बैंक में नागरिकों ने अपने रुपए जमा करने के बारे में लोगों में विश्वास पैदा किया। जिस पर ग्राहकों ने मल्टीपर्पज में रुपए डिपॉजिट किए। इस तरह बैंक में कुल 1 करोड़ 4 लाख 10 हजार 952 रुपए जमा हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
अकोला में झोलाछाप डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, उपचार के बहाने महिला से कथित अपराध
बबलू देशमुख का सुधाकर भारसाकड़े पर हमला, बोले- कांग्रेस के दम पर बड़े हुए अब आंखें दिखा रहे
10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
10 दिन का पीसीआर
इन रुपयों को उक्त आरोपियों ने स्वयं के लाभ के लिए उपयोग कर सभी ग्राहकों से धोखाधड़ी करने की शिकायत ब्रांच मैनेजर सुधा हिवराले ने चांदुर रेलवे थाने में दी थी। पुलिस ने युवराज गिर्हे, आकाश बोबडे, निकिता गिर्हे, आकाश राऊत, प्रीतम पडोले, तानाजी ठोंबरे, दीपक इंगोले के खिलाफ महाराष्ट्र ठेवीदार के हित का संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में शनिवार को बैंक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
2023 से हुई थी शुरुआत
जानकारी के अनुसार निरज मल्टीपर्पज निधि लिमिटेड की शाखा चांदुर रेलवे की शुरुआत वर्ष 2023 से की गई थी, जिसमें अनेक ग्राहकों ने अपने रुपए जमा किए थे। स्वयं ब्रांच मैनेजर द्वारा दर्ज शिकायत से चांदुर रेलवे में हड़कंप मच गया है। लेकिन ग्राहकों ने अपने मेहनत का रुपया जमा कर इसमें डिपॉजिट रखने वाले ग्राहक परेशान हो गए हैं।
Chairman and vice chairman of nirj multipurpose nidhi limited arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
देशभर का मौसम: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, पहलगाम में बाढ़, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Jul 13, 2026 | 06:26 AMBirthday Horoscope: 13 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 13, 2026 | 06:15 AMप्रकाश मेहरा 13 रुपए लेकर पहुंचे थे मुंबई, अमिताभ बच्चन की किस्मत बदलकर लिख दिया बॉलीवुड का इतिहास
Jul 13, 2026 | 06:06 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














