धुले में पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप', चार घंटे में अपराधियों पर बड़ा एक्शन; रातभर गूंजते रहे सायरन

Dhule Police Action: धुले जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ चलाकर रातभर विशेष अभियान किया। नाकाबंदी के दौरान अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
Dhule police's "Operation Clean Sweep" takes major action against criminals in four hours; sirens blare throughout the night.
Dhule Operation Clean Sweep ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhule Operation Clean Sweep: धुले जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने ऐसा एक्शन लिया कि पूरी रात सायरन गूंजते रहे और बदमाशों की नींद उड़ गई। जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए श्रीकांत धिवरे ने मंगलवार देर रात तक सड़कों पर उत्तरकर 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' चलाया।

महज चार घंटे की इस विशेष मुहिम में अपराधी, बेलगाम वाहन चालक, सड़कछाप मनचले और अवैध धंधे करने वालों पर पुलिस का सख्त शिकंजा कस गया। शाम 7 बजे से ही जिले के सभी थानों, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीमें अचानक एक्टिव हो गई।

एसपी श्रीकांत धिवरे और एलसीबी निरीक्षक श्रीराम पवार के मार्गदर्शन में जिलेभर में 23 स्थानों पर सरप्राइज नाकाबंदी की गई। इस दौरान 325 से अधिक वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने 18 रिकॉर्ड पर दर्ज अपराधियों को हिरासत में लिया, जबकि 26 वारंट तामील किए गए।

बुलेट के पटाखों पर लगाम स्कूल

कॉलेजों के बाहर बुलेट बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकालकर स्टंट करने और छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले 18 मनचलों को रंगेहाथ पकड़ा गया। पुलिस ने उनकी 18 बुलेट जब्त कर ली। वहीं, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 12 चालकों पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अवैध कारोबार पर प्रहार

पुलिस ने 32 हाथभट्टियों पर छापेमारी कर करीब 48 हजार रुपये का रसायन और साढ़े पांच सौ लीटर से ज्यादा शराब जब्त कर मौके पर ही नष्ट की। जुआ अड्डों पर कार्रवाई करते हुए 27 केस दर्ज किए गए। इसके अलावा नाबालिगों के प्रवेश की शिकायत पर 5 ओयो होटल और कैफे की जांच कर नोटिस थमाए गए।

एसपी की दो टूक चेतावनी

  • एसपी श्रीकांत धिवरे ने साफ कहा कि असामाजिक तत्व या तो सुधर जाएं या फिर पुलिस की सख्ती के लिए तैयार रहे।
  • आगे भी ऐसे अचानक अभियान चलाकर अपराध की जड़ों पर वार किया जाएगा।
  • इस कार्रवाई के बाद जिले के बदमाशों में दहशत का माहौल है।

कार्रवाई का लेखा-जोखा

वाहनों की जांच: 325 से अधिक, हिरासत में अपराधी 18 रिकॉर्डधारी)।

जब्त बुलेटः 18 (पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली)।

अवैध भट्टिया: 32 नष्ट की गई। कुल जुर्माना 1 लाख 20 हजार रुपये।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com