अमरावती रेलवे पुल पर बड़ी खबर, NOC मिलते ही शुरू होगा तोड़ने का काम, 6 महीने से बंद है यातायात

Amravati Railway Bridge: अमरावती के मुख्य रेलवे पुल के पुनर्निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मते कंस्ट्रक्शन द्वारा जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। नागरिकों ने उड़ान पुल से जोड़ने की मांग की
Tender process for Amravati's key railway bridge is complete. With machinery ready, work awaits final Railway NOC. Citizens demand connecting it to the Rajkamal-Jaystambh flyover for smoother traffic.
अमरावती रेलवे पुल फोटो (सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Urban Development Maharashtra News: अमरावती शहर के मध्य स्थित सबसे व्यस्ततम रेलवे पुल के कार्य शुरू होने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस पुल के निर्माण के लिए आवश्यक टेंडर प्रक्रिया पूर्णतः की और है। अब सिर्फ रेलवे विभाग से एनओसी मिलना बाकी है। पुल को तोड़ने की तैयारीयां अंतिम चरण में है। जगह पर तोड़ने हेतु मशीनरी भी पहुंच चुकी है। अब नागरिकों की अपेक्षा है के इसका निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो और शहर का आवागमन सुचारू रूप से हो जाए।

रेलवे पुल पर दरारें आने से बंद

उल्लेखनीय की गत 6 माह पूर्व इस रेलवे पुल पर दरारें नजर आने पर प्रशासन ने आनन-फानन में इस पुल पर से पूरी तरह यातायात बंद कर दिया था। इससे शहर के चारों भाग के यातायात अस्त व्यस्त हो गया था। शहर के जन सामान्य के दैनंदिन आवश्यकता सह व्यापारियों के व्यवसाय में भी काफी असर पड़ा था। इस पुल का कार्य जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के लिए आए दिन नागरिकों के और से आंदोलन कर आवाज उठाई थी।

टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है पूरी

रेलवे प्रशासन के अनुसार पुल को तोड़कर नवनिर्माण करने की आवश्यक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब सिर्फ रेलवे की ओर से अधिकृत तौर पर एनओसी आना बाकी है। प्रशासन द्वारा इस पुल को तोड़ने के लिए आवश्यक सभी तैयारियां कर ली है। जगह पर मशीनरी तथा मजदूर पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार पुल के निर्माण का ठेका मते कंस्ट्रक्शन कंपनी मुंबई को सौंपा गया है। पुल के निर्माण को लेकर आज दिन भर रेलवे प्रशासन की मीटिंग जारी रही। आगामी एक या दो दिन में एनओसी मिलने की अपेक्षा प्रशासन की ओर से व्यक्त की गई। जिसके बाद काम शुरू होगा।

उड़ान पुल से जोड़ने की नागरिकों ने उठाई मांग

फिलहाल इस पुल पर से राजकमल चौक, जयस्तम चौक रेलवे स्टेशन तथा हमालपुरा की ओर से आवागमन होता था। यह पुल शहर के मध्य भाग में होने से एक तरह शहर की लाइफ लाइन कहा जाता है। वर्ष 1963 में निर्माणाधीन यह पुल उस समय के अनुसार बना था, अब नई तकनीकी का विकास हो चुका है। देश में अनेक शहरों में आवश्यकतानुसार पुल का निर्माण हुआ है। अमरावती शहर के नागरिकों की मांग है कि संभव हो सके तो, इस पुल को राजकमल तथा जयस्तंभ चौक के उड़ान पुल से जोड़ा जाए, जिससे शहर के यातायात को काफी लाभदायक रहेगा। नागरिकों को रेलवे स्टेशन तथा रुक्मिणी नगर की ओर जाने के लिए बड़ी राहत होगी। नागरिकों के समय की बचत होगी। इस बारे में जनप्रतिनिधि तथा प्रशासन ने विशेष रूप से ध्यान देने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com