- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amaravati Counterfeit Currency Mastermind Arrested Printing Material Seized
शिकंजा: अमरावती में बन रहे थे नकली नोट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रिंटिंग सामग्री जब्त
Mastermind Arrested Counterfeit Currency:अमरावती में नकली नोट बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने ₹21,000 के नकली नोट व प्रिंटिंग सामग्री जब्त की। नागपुर में भी मामला दर्ज किया गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

अमरावती में बन रहे थे नकली नोट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amaravati Crime News: नांदगांवपेठ थाने में दर्ज नकली नोट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी सुफियान नगर में नकली नोटों की प्रिंटिंग करता था। उसके पास से नोट बनाने की सामग्री, प्रिंटर, कटर और ₹21,000 के नकली नोट जब्त किए गए हैं। आरोपी का नाम अब्दुल तौसीफ अब्दुल करीम (26, निवासी सुफियान नगर, अमरावती) है।
इस मामले में पुलिस पहले ही संचित अरविंद चव्हाण, दीपक बाबूलाल खंडारे, आदित्य किशोर रामेकर, यश सतीश बर्वे और साहिल संजय गाडबैल को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके कब्जे से ₹500 के 167 नकली नोट, कुल ₹83,500 बरामद किए गए थे।
आरोपी को दो दिन पीसीआर; कड़ी पूछताछ जारी
तफ्तीश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इस प्रकरण का मुख्य सरगना लगातार नकली नोट बनाकर बाजार में चला रहा है। इस गुप्त सूचना के आधार पर 28 नवंबर को नांदगांवपेठ के पीआई दिनेश दहातोंडे के मार्गदर्शन में पीएसआई वाकड़े, राजा राऊत, राझीक खान, सैफुद्दीन पठान, निलेश सावीकर, वैभव तिखिले व संजय नेहारे की टीम बनाई गई। दबिश देकर आरोपी अब्दुल तौसीफ को हिरासत में लिया गया। उसे न्यायालय में पेश करने पर कोर्ट ने दो दिन का पीसीआर मंजूर किया।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में 10वीं की परीक्षा के बाद मधुमक्खियों का हमला, सांगोला के वाकी में 100 से ज्यादा छात्र-शिक्षक घायल
पिंपरी-चिंचवड़ में जल संकट गहराया, नल पर मोटर लगाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
सबके लिए नहीं है बलिराजा मुफ्त बिजली योजना, टर्म्स एंड कंडीशन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद किया बड़ा खुलासा
पीएमसी का बड़ा फैसला: 32 गांवों में मजबूत होगी जल व्यवस्था, कई नई पानी की टंकियां बनेंगी
₹21,000 के नकली नोट बरामद; नागपुर में भी मामला दर्ज
पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वही नकली नोट प्रिंट करता था और पहले से गिरफ्तार आरोपियों को सप्लाई करता था। पंचों की मौजूदगी में घर की तलाशी के दौरान नकली नोट बनाने की सामग्री-हरे रंग की प्लेटिंग शीट, रबर की मुहरें, टेस्टिंग पेपर, कटर, गोंद, प्रिंटर और नकली चलन-बरामद किए गए।
ये भी पढ़े: पंद्रह दिनों से जल रहा कचरा, डंपिंग यार्ड से निकल रहा धुआं, खतरे में नागरिकों का स्वास्थ्य
इसके अलावा ₹500 के 20 नोट (₹10,000) और ₹200 के 55 नोट (₹11,000) सहित कुल ₹21,000 के नकली नोट मिले। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी नागपुर के गणेशपेठ थाने में नकली नोट संबंधी मामला दर्ज है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, उपायुक्त गणेश शिंदे और सहायक पुलिस आयुक्त कैलास पुंडकर के मार्गदर्शन में की गई।
Amaravati counterfeit currency mastermind arrested printing material seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर में 10वीं की परीक्षा के बाद मधुमक्खियों का हमला, सांगोला के वाकी में 100 से ज्यादा छात्र-शिक्षक घायल
Mar 10, 2026 | 03:01 PMविपक्ष का ‘स्पीकर’ पर स्ट्राइक, 50 सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में किया वोट; संसद में मचा भारी हंगामा
Mar 10, 2026 | 02:58 PMयोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब बिना खतौनी जांच नहीं होगा बैनामा; गांवों के लिए बस सेवा समेत 30 प्रस्ताव पास
Mar 10, 2026 | 02:57 PMपिंपरी-चिंचवड़ में जल संकट गहराया, नल पर मोटर लगाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
Mar 10, 2026 | 02:57 PMसबके लिए नहीं है बलिराजा मुफ्त बिजली योजना, टर्म्स एंड कंडीशन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद किया बड़ा खुलासा
Mar 10, 2026 | 02:55 PMविदेश में ड्राइविंग के लिए बढ़ी इंटरनेशनल लाइसेंस की मांग, वर्धा में छह साल में 163 लोगों ने बनवाया
Mar 10, 2026 | 02:52 PMकपिल शर्मा ने रवि किशन के डायलॉग को बना दिया कव्वाली, हंसी से लोटपोट हुआ पूरा शो
Mar 10, 2026 | 02:47 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM











