-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Prakash Ambedkars Sharp Attack On X On Cds S Disclosure Said Narendra Modi Should Answer Country
Akola News: CDS के खुलासे पर प्रकाश आंबेडकर का X पर तीखा वार, कहा-नरेंद्र मोदी देश को दें जवाब
- Written By: आंचल लोखंडे
वंचित के प्रमुख एडवोकेट प्रकाश उर्फ बालासाहब आंबेडकर ने भारतीय लड़ाकू विमानों के नुकसान को लेकर बढ़ती राजनीतिक बहस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे घेरा है।

प्रकाश आंबेडकर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अकोला: वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख एडवोकेट प्रकाश उर्फ बालासाहब आंबेडकर ने भारतीय लड़ाकू विमानों के नुकसान को लेकर बढ़ती राजनीतिक बहस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे घेरा है। आंबेडकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री से देश के सामने सच बताने की मांग की है। यह टिप्पणी भारत के मुख्य रक्षा प्रमुख (CDS) जनरल अनिल चौहान के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पहले दिन पाकिस्तान द्वारा भारत के कुछ लड़ाकू विमानों को मार गिराने की स्वीकारोक्ति के बाद आई है।
जनरल अनिल चौहान ने एक साक्षात्कार में पहली बार यह माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले ही दिन पाकिस्तान ने भारत के कुछ लड़ाकू हवाई जहाज गिरा दिए थे। हालांकि, उन्होंने नुकसान के विस्तृत विवरण और कारणों का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह जानना अधिक जरूरी है कि यह नुकसान क्यों हुआ, न कि केवल कितने विमान क्षतिग्रस्त हुए। साथ ही, पाकिस्तान द्वारा छह भारतीय विमानों को गिराने के दावे को उन्होंने “पूरी तरह से झूठा और भ्रामक” करार दिया।
राजनीतिक हलचल तेज़
इस खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल मची है। विपक्षी दलों ने सरकार पर पारदर्शिता की कमी और जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। एड. आंबेडकर ने ‘एक्स’ पर लिखा “यह कोई मामूली मामला नहीं है। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को गुमराह किया है? जब रक्षा प्रमुख ने हवाई हमलों में नुकसान की बात स्वीकार की है, तो प्रधानमंत्री देश को विस्तार से बताएंगे कि वास्तव में क्या हुआ?”
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
वाशिम में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, मतदाता सूची अभियान में तेजी
Akola News: आरक्षण के उपवर्गीकरण पर अकोला में मंथन, आंबेडकर के विचारों पर दिया गया जोर
Akola News: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम, नकली बीज बेचने वाली कंपनियों पर होगी सख्त कार्रवाई
This is NOT a trivial matter! Did the Prime Minister misled the nation all this time? Could the Prime Minister explain what “losses” is the Chief of Defence Staff General Anil Chauhan talked about in his interview in Singapore? The Prime Minister should answer these very… pic.twitter.com/Ih9YjlheMT — Prakash Ambedkar (@Prksh_Ambedkar) June 1, 2025
एड. प्रकाश आंबेडकर ने यह भी कहा “यह राष्ट्रीय सुरक्षा और पारदर्शिता का सवाल है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सच सामने लाए।” यह खुलासा न केवल सरकार की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील बना देता है। विपक्ष सरकार पर दबाव बढ़ा रहा है कि वह सच सामने लाए। यह मामला आने वाले दिनों में संसद और सड़कों दोनों पर गूंज सकता है।
कांग्रेस का भी कड़ा प्रहार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। उन्होंने कहा “मुख्य रक्षा प्रमुख के सिंगापुर इंटरव्यू के बाद गंभीर सवाल उठे हैं। सरकार ने देश को अंधेरे में रखा है। संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए ताकि जवाब मांगा जा सके।” उन्होंने वायुसेना के पायलटों की वीरता को भी सलाम किया और कहा कि उन्हें पूरा समर्थन मिलना चाहिए। साथ ही, सरकार को जवाबदेह ठहराने की भी मांग की। खड़गे ने ‘कारगिल समीक्षा समिति’ की तर्ज पर एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की भी मांग की, जो देश की रक्षा तैयारियों की व्यापक समीक्षा करे।
सरकार की चुप्पी पर सवाल
विपक्ष ने सरकार से पूछा है कि यदि पहले से भारतीय विमानों के नुकसान की जानकारी थी, तो इसे क्यों छुपाया गया। इस मामले में सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या रक्षा मंत्रालय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Prakash ambedkars sharp attack on x on cds s disclosure said narendra modi should answer country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 15 July: यात्रा, लाभ और सफलता के बनेंगे योग, लेकिन साल की शुरुआत में बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 06:15 AMभारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
Jul 15, 2026 | 06:09 AMमहाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
Jul 15, 2026 | 06:01 AMGoogle Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














