वाशिम में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, मतदाता सूची अभियान में तेजी

Voter List Revision Campaign: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वाशिम जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज़ी से चल रहा है।
washim special voter list revision campaign blo
मतदाता सूची पुनरीक्षण (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Washim Electoral Roll Revision: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ज़िले में चल रहा विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है। जनगणना प्रपत्र भरना, सूची का सत्यापन और संगणकीयकरण नियोजित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हो रहा है। मालेगांव तहसील के किन्ही घोड़मोड़ में सूची विभाग क्रमांक 169 का कार्य पूरा हुआ।

कारंजा तहसील के येवता में सूची विभाग क्रमांक 98 का कार्य भी पूर्ण किया गया। मतदाता जनगणना प्रपत्र भरकर जानकारी का 100 प्रतिशत कंप्यूटरीकरण संपन्न हुआ। इस अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी बीएलओ मालेगांव तालुका के घोडकिन्ही के संजय सुरेकर, कारंजा तालुका के येवता के संतोष ढोणे इन दोनों को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश कुंभेजकर ने सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने बीएलओ का किया सम्मान

इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी विरेंद्र जाधव और जिला सूचना अधिकारी श्वेता पोटुडे भी उपस्थित रहे। लोकतंत्र को सक्षम बनाने की प्रक्रिया जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को अधिक सक्षम बनाने की आवश्यक प्रक्रिया है। इस अभियान की सफलता में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मतदाता सूची अभियान में तेजी

उन्होंने घरघर जाकर मतदाताओं की सही जानकारी इकट्ठा करने और सूची को अद्ययावत व खामीमुक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ का सम्मान अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com