- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Overtaking Truck Auto Collision 2 Innocents Killed 4 Injured
ओवरटेक की सनक: ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर, 2 मासूमों की मौके पर मौत, 4 लोग घायल
बाभुलगांव के पास आईटीआई कॉलेज के सामने जैसे ही ऑटो पहुंचा, एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी और वह सीधे सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा। 2 मासूमों की सांसें वहीं थम गईं।
- Written By: आंचल लोखंडे

ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अकोला: सुबह जब अधिकतर घरों में बच्चों के टिफ़िन भर रहे थे और लोग अपने-अपने काम पर निकल रहे थे उसी सुबह, अकोला के एक रास्ते पर ज़िंदगी ने करवट ली, और 2 मासूमों की दुनिया एक झटके में खत्म हो गई। पातूर से अंबाशी की ओर जा रहा एक छोटा यात्री ऑटो एक परिवार की रोज़मर्रा की सवारी तेज़ रफ्तार ट्रक की ओवरटेक करने की सनक का शिकार हो गया।
बाभुलगांव के पास आईटीआई कॉलेज के सामने जैसे ही ऑटो पहुंचा, एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी और वह सीधे सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा। 2 मासूमों की सांसें वहीं थम गईं, और कुछ ही पलों में सबकुछ खून, चीख और टूटे सपनों में बदल गया।
ऑटो में कुल 6 लोग सवार थे
13 वर्षीय पियूष रविंद्र सतरकर और 5 वर्षीय लिलाबाई ढोरे जिनके लिए यह दिन शायद स्कूल की तैयारी का था, या नानी के घर की यात्रा का वे अब लौटकर कभी नहीं आएंगे। वे अब नाम बन चुके हैं, तस्वीर बन चुके हैं, और उन आंसुओं का हिस्सा बन चुके हैं जिन्हें उनका परिवार कभी रोक नहीं पाएगा। घटना के समय ऑटो में कुल छह लोग सवार थे। तेज़ टक्कर से ऑटो उछला, और दोनों बच्चे तुरंत सड़क पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वे कुछ कहने की स्थिति में नहीं थे बस एक सन्नाटा था, और सड़क पर पसरी लाशें थी।
सम्बंधित ख़बरें
जवाहरनगर में टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 2 चालकों की मौत, 1 युवक गंभीर घायल
अकोला में गोमाता राज्यमाता संवाद यात्रा बैठक, गोसेवा को मजबूत बनाने पर मंथन
अकोला में पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें, सरकार की नीतियों पर उठे सवाल
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस: अकोला में पर्यावरण संवर्धन पर जागरुकता, कलेक्टर को गौरैय्या का घोंसला भेंट
“अब किसे स्कूल छोड़ूंगी…”
लिलाबाई की मां की आंखें अभी भी सूनी हैं। वो बार-बार कहती हैं, “उसने कल ही कहा था कि उसे नई चूड़ियाँ चाहिए…” अब उसके हाथ भी नहीं हैं, जिनमें चूड़ियाँ पहनाई जा सकें। पियूष की किताबें उसके बैग में थीं, जो हादसे में फटी हालत में सड़क पर मिलीं। उसकी मां ने कहा, “कल परीक्षा थी… उसने सुबह उठकर पढ़ाई की थी… अब सब खत्म।” चार अन्य घायल सुरेंद्र चतरकर, रविंद्र चतरकर, रूपचंद वाकोडे और प्रमिलाबाई वाकोडे इस समय अकोला के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
केकड़ा पकड़ने गया आदमी नदी की तेज बहाव में बहा, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान
परिवार की मानसिक स्थिति बेहद खराब
डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है, लेकिन परिवार की मानसिक स्थिति बेहद खराब है। वे सभी लगातार यही सवाल कर रहे हैं: “क्यों नहीं रोकी गई वो रफ्तार?” हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, और खोजबीन शुरू की गई है। पर स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा। “क्या जांच से वापस आएंगे हमारे बच्चे?”, एक पिता की यह पुकार प्रशासन और व्यवस्था दोनों को झकझोरने के लिए काफी है।
तेज़ रफ्तार से तेज़ चली मौत
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क हादसों के लिए कुख्यात है, लेकिन ना गति नियंत्रक संकेत लगे हैं, ना सीसीटीवी कैमरे। हर महीने यहाँ कोई न कोई लाश गिरती है, और फिर पुलिस एक रिपोर्ट बनाकर मामला ठंडे बस्ते में डाल देती है। इस बार फर्क बस इतना है कि जानें मासूमों की गई हैं। और आंखें पूरे गांव की नम हैं।
इस हादसे ने न सिर्फ दो मासूमों की जिंदगी छीन ली, बल्कि पूरे समाज से यह सवाल भी कर दिया है। क्या हमारे बच्चों की ज़िंदगी इतनी सस्ती हो गई है कि तेज़ रफ्तार के नीचे कुचलकर खत्म हो जाए? पियूष और लिलाबाई अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी मौत एक चेतावनी है, एक चीख है। जो तब तक गूंजती रहेगी जब तक सड़कें इंसानों के लिए सुरक्षित नहीं बनतीं।
Overtaking truck auto collision 2 innocents killed 4 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMकंपनियों को सब्सिडी वाले खाद को जोड़ने पर रोक, कार्रवाई के निर्देश, टीमें रखेंगी कड़ी नजर
May 23, 2026 | 07:48 PMBullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMगोंदिया में 3 जून से चलेगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद का सख्त फैसला, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
May 23, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














