-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Barshitakli Panchayat Samiti Financial Irregularity Investigation
अकोला की बार्शीटाकली पंचायत समिति में 5 लाख का घोटाला, जिला परिषद ने शुरू की जांच
- Written By: आकाश मसने
Akola News: अकोला जिले की बार्शीटाकली पंचायत समिति में करीब 5 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। शिकायत के बाद जिला परिषद ने जांच समिति गठित की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Akola Barshitakli Panchayat Samiti Scam:अकोला जिले की बार्शीटाकली पंचायत समिति में कथित तौर पर करीब पांच लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता होने का मामला उजागर हुआ है। इस संबंध में विजय देशमुख द्वारा 4 सितंबर 2025 को जिला प्रशासन के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद, अकोला ने 4 नवंबर 2025 को एक विशेष जांच समिति का गठन किया।
जांच समिति ने तय की आगे की कार्यवाही
जांच समिति द्वारा 19 दिसंबर 2025 को पत्र जारी कर मामले की विस्तृत जांच की प्रक्रिया तय की गई। इसके तहत शिकायतकर्ता विजय देशमुख को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिला परिषद, अकोला के उपमुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी के कार्यालय में समिति के समक्ष उपस्थित होकर सभी संबंधित दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करें। यह जांच समिति उपमुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी की अध्यक्षता में कार्य करेगी।
दरपत्रक के बिना किया गया भुगतान
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पंचायत समिति द्वारा कंप्यूटर, प्रिंटर, कार्यालयीन रंगरोगन तथा वाई-फाई उपकरणों की खरीद और कार्यों के लिए कोई भी अधिकृत दरपत्रक (कोटेशन) नहीं मंगवाया गया। इसके बावजूद सीधे ठेकेदारों और काम करने वाले व्यक्तियों के बैंक खातों में राशि जमा कर दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में Muthoot Fincorp ने की धोखाधड़ी! सिटी कोतवाली थाने में अब तक 13 लोगों ने दी शिकायत
Investment Fraud: संभाजीनगर में क्रिप्टो पर 7 लाख से 2 करोड़ बनाने का दिया लालच, दो किसानों से ठगे 14 लाख
RTO challan APK फाइल से मोबाइल हैक, 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की कोशिश नाकाम, साइबर पुलिस ने किया खाता फ्रीज
Akola News: 12 अगस्त को नासिक रोड-बडनेरा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची
भंडार नोंदवही में प्रविष्टि नहीं
आरोपों के अनुसार, जिन सामग्रियों की खरीद दिखाई गई है, उनकी प्रविष्टि अब तक भंडार नोंदवही क्रमांक 32 में दर्ज नहीं की गई। इसके अलावा, जिन भुगतानों को स्वीकृत किया गया, उनके साथ कोई वैध बिल या दस्तावेज संलग्न नहीं थे, जिससे वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जिस अवधि में कथित भुगतान किए गए, उस दौरान भंडारपाल तीन महीने की छुट्टी पर था। इसके बावजूद समूह विकास अधिकारी और संबंधित कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत से भुगतान प्रक्रिया पूरी की।
यह भी पढ़ें:- समृद्धि महामार्ग पर बड़ा ट्रैफिक अलर्ट: 13 जनवरी तक कुछ लेन रहेंगी बंद, जानें पूरा शेड्यूल
दोष सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई संभव
इस पूरे प्रकरण से पंचायत समिति के वित्तीय लेन-देन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गए हैं। जिला परिषद सूत्रों के अनुसार, जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
Akola barshitakli panchayat samiti financial irregularity investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Health Tips: रात के खाने के तुरंत बाद की ये छोटी-सी आदत बदल सकती है आपकी सेहत, जानिए 10 मिनट का बड़ा राज
Aug 06, 2026 | 09:11 PMJSSC JILCCE Recruitment 2026: झारखंड में 326 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Aug 06, 2026 | 09:10 PMBLA के खौफ से थर्राई पाकिस्तानी सेना! ऑटोमैटिक हथियारों से की अंधाधुंध फायरिंग, 200 वाहनों में लगाई आग
Aug 06, 2026 | 09:07 PMजेन-जी एंटी-नेशनल नहीं! छात्र आंदोलनों पर बोले मोहन भागवत- अगर भरोसा करना पड़े तो युवाओं पर करूंगा
Aug 06, 2026 | 09:06 PMRTRMH में सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त को होगा वॉक-इन इंटरव्यू; ₹67,700 मिलेगी सैलरी
Aug 06, 2026 | 08:59 PMक्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PMExplainer: क्या है ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना? एथेनॉल की तरह CNG-PNG में मिलाई जाएगी बायोगैस, 10 बड़ी बातें
Aug 06, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














