-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Got Benefit Of Zinda Saat Bara Campaign In Akola
Akola Farmers: मृत खातेदारों के वारिसों को मिला भूमि अधिकार, मिला ‘जिंदा सात-बारा’ अभियान का लाभ
- Written By: आंचल लोखंडे
'Zinda Saat-Bara' campaign: अभियान के तहत अगस्त माह के अंत तक जिले में कुल 3,162 फेरफार मंजूर किए गए हैं, जिनमें मृत खातेदारों के वारसों के नाम सात-बारा दस्तावेजों पर दर्ज किए गए हैं।

मृत खातेदारों के वारिसों को मिला भूमि अधिकार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Akola District: अकोला जिले में मृत खातेदारों के वारिसों को भूमि संबंधी अधिकारों से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए राजस्व प्रशासन द्वारा ‘जिंदा सात-बारा’ नामक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अगस्त माह के अंत तक जिले में कुल 3,162 फेरफार मंजूर किए गए हैं, जिनमें मृत खातेदारों के वारसों के नाम सात-बारा दस्तावेजों पर दर्ज किए गए हैं।
यह अभियान राज्य स्तर पर 1 अप्रैल 2025 से शुरू हुआ, जबकि इसको पायलट पहल मार्च में बुलडाना जिले से की गई थी। अकोला जिले में ग्राम राजस्थ आभयान का लाभ अधिकारियों द्वारा गांव-स्तरीय सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 3,320 मृत खातेदारों की पहचान की गई। इसके बाद संबंधित वारिसों की सहमति प्राप्त कर फेरफार प्रक्रिया को गति दी गई,
वारिसों की सहमति से प्रक्रिया में आई तेजी
राजस्व विभाग के अनुसार, कई मामलों में वारिसों के बीच सहमति न होने के कारण फेरफार लंबित रहते हैं, जिससे उन्हें फसल बीमा, अनुदान, और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। ‘जिंदा सात-बारा’ अभियान का उद्देश्य है कि मृत खातेदारों के वारिसों को उनकी भूमि से संबंधित सभी अधिकार शीघ्रता से प्राप्त हों। जिला प्रशासन ने इस अभियान को 100 दिवसीय कृति कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिकता दी है। ग्राम स्तर पर अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर दस्तावेजी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला-अकोट मार्ग पर दुर्घटना में हुई 2 युवकों की मौत, कलेक्टर को सौंपा निवेदन
अकोला जिला महिला अस्पताल में हंगामा; जुड़वां नवजातों की मौत से प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
अकोला मनपा की सामान्य सभा में हंगामा, 4.35 करोड़ के भुगतान प्रस्ताव को मंजूरी
दो युवकों की मौत पर अकोला में शिवसेना का आक्रोश, ठेकेदार पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
ये भी पढ़े: सगी बहन ही निकली चोर…डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट में घुसी, उड़ाए 24 लाख के गहने
किसानों के लिए राहत
राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “मृत खातेदारों की भूमि पर वारिसों का अधिकार सुनिक्षित करना न केवल कानूनी प्रक्रिया है, बल्कि यह सामाजिक न्याय की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम ‘जिंदा सात-बारा’ अभियान से न केवल दस्तावेजों की स्पष्टता बड़ी है, बल्कि वारिसों को योजनाओं से जोड़ने की राह भी खुली है। यह पहल ग्रामीण किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है, जिससे वे अब अपनी भूमि पर अधिकारपूर्वक योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
Got benefit of zinda saat bara campaign in akola
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में डूबी ‘मायानगरी’; 1914 करोड़ खर्च के दावे भी हुए फेल
Jun 25, 2026 | 09:42 AMShare Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत
Jun 25, 2026 | 09:41 AMखंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में घर वापसी: आजाद पठान ने अपनाया सनातन धर्म, अजय कश्यप रखा नया नाम
Jun 25, 2026 | 09:39 AMवर्धा में सामान्य से कम बारिश: किसानो में बढ़ी चिंता, अगले 5 दिन लगातार बारिश का अनुमान
Jun 25, 2026 | 09:37 AMNavabharat Nishanebaaz: वैन्स की जिंदगी की अजब कहानी एक भारतीय, एक पाकिस्तानी
Jun 25, 2026 | 09:25 AM90% करोड़पति… तो 31% के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए राज्यसभा सांसदों को लेकर क्या कहती है ADR रिपोर्ट?
Jun 25, 2026 | 09:24 AMविकास के दावों पर आंकड़ों की चोट, फंड नहीं मिला या खर्च नहीं किया? बागी सांसदों पर MPLADS रिपोर्ट से उठे सवाल
Jun 25, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














