-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Shegaon Road Accident Two Youths Death Shivsena Ubt Protest Collector 2026
अकोला-अकोट मार्ग पर दुर्घटना में हुई 2 युवकों की मौत, कलेक्टर को सौंपा निवेदन
- Written By: केतकी मोडक
Akola Akot Road Accident: अकोला-अकोट-शेगांव मार्ग के अधूरे निर्माण से हादसे में 2 युवकों की मौत। आक्रोशित शिवसेना (यूबीटी) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई व टोल बंद करने की मांग की।

शिवसेना (यूबीटी) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए (सोर्स - फोटो नवभारत)
Akot Shegaon Highway Accident: अकोला-अकोट तथा अकोट-शेगांव महामार्ग के अधूरे और कथित रूप से निकृष्ट (घटिया) निर्माण कार्य के कारण अंदुरा के समीप हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। सड़क के बीच बनी गहरी दरार में मोटरसाइकिल का टायर फंसने के बाद बस की चपेट में आने से श्रीकांत बायस्कर और कुणाल भोरे नामक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने तीव्र नाराजगी व्यक्त करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी वर्षा मीणा को निवेदन सौंपकर संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।
इस दौरान अकोला जिला प्रमुख मुकेश मुरूमकर, दिलीप बोचे, जगन निचल, धीरज शिरसाट, मृतकों के परिजन संतोष बायस्कर, सुदर्शन बायस्कर, अरुण लोणकर, दादाराव सोलुके तथा सोमेश इंगोले, यश चांदूरकर, कुंदन वालशिंगे एवं अथर्व निचल उपस्थित थे। निवेदन सौंपते समय जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी भी की गई।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
छत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
मन की बात में नीट पर चुप्पी क्यों? भड़के कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल, पीएम मोदी की चुप्पी पर जताया विरोध
महाराष्ट्र में निवेश को रोजगार में बदलने की तैयारी, सीएम फडणवीस ने की उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक
2017 से अधूरा है सड़क निर्माण
उप जिला प्रमुख दिलीप बोचे ने निवेदन में आरोप लगाया कि अकोला-अकोट मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य वर्ष 2017 से चल रहा है, लेकिन नौ वर्ष बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ। निर्माण में गुणवत्ता का अभाव रहा है और खुदाई के बाद सड़क पर काली मिट्टी डाले जाने से जगह-जगह बड़ी दरारें पड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि अनुबंध के अनुसार सड़क किनारे पौधारोपण किया जाना था, लेकिन अब तक एक भी पेड़ नहीं लगाया गया है।
टोल वसूली पर भी उठाए सवाल
शिवसेना ने आरोप लगाया कि सड़कें दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं, इसके बावजूद अकोला-अकोट मार्ग तथा निंबा फाटा स्थित अकोट-शेगांव मार्ग पर टोल वसूली जारी है। संगठन ने इसे जनता के साथ अन्याय बताते हुए टोल प्लाजा तत्काल बंद करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:- 4.37 लाख हेक्टेयर क्षेत्र इंतजार में, बारिश की कमी से अकोला में खरीफ बुआई प्रभावित
निवेदन में पांच प्रमुख मांगें रखी गई हैं, जिनमें ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करना, मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना, निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करना, टोल प्लाजा हटाना तथा सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत और पौधारोपण सुनिश्चित करना शामिल है।
शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो शिवसेना व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Shegaon road accident two youths death shivsena ubt protest collector 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Jul 18, 2026 | 04:44 AMआगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
Jul 18, 2026 | 12:14 AMAaj Ka Rashifal: सिंह, मकर और मीन समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शनिवार, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Jul 18, 2026 | 12:05 AMसागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
Jul 17, 2026 | 11:18 PMसुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
Jul 17, 2026 | 11:18 PMछत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
Jul 17, 2026 | 11:10 PMथाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM












