- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Kharif Season Fertilizer Demand 1 46 Lakh Metric Ton Farmers Preparation
खरीफ के लिए 1.46 लाख मी.टन खाद की मांग, किसान कर रहे आवश्यक तैयारियां
खरीफ सीजन में किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने आवश्यक तैयारियां की हैं।

Washim News: आगामी खरीफ सीजन की पृष्ठभूमि पर कृषि विभाग द्वारा नियोजन शुरू किया गया है. किसान गर्मियों के कामों में व्यस्त रहते हुए खरीफ की आवश्यक तैयारी भी कर रहे हैं. इस बार खरीफ सीजन के लिए कुल 1,46,733 मी.टन खाद की मांग दर्ज की गई है. किसानों को खाद की कमी न हो, इसके लिए कृषि विभाग द्वारा आवश्यक उपाय योजना की जा रही है. खरीफ सीजन में कपास, सोयाबीन, तुअर, मूंग, उड़द जैसी प्रमुख फसलों के साथ ज्वार, मक्का, तीली और मूंगफली की बुआई का नियोजन किया गया है.
इन फसलों के लिए बड़ी मात्रा में खाद और बीज की आवश्यकता रहने से वरिष्ठ स्तर पर पर्याप्त स्टॉक की मांग की गई है. पिछले वर्ष प्रतिकूल मौसम और कृषि मालों को कम दर मिलने से किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था. साथ ही खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री की बढ़ी हुई कीमतों से किसानों की दिक्कतें और बढ़ गई थीं.
पाइंटरसभी प्रकार के खाद मिलेंगेकृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष यूरिया, डीएपी, एमओपी, एसएसपी और संयुक्त खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने का नियोजन है. मार्च अंत तक जिले के खाद विक्रेताओं के पास 34,730 मी.टन खाद बचा हुआ है. इसमें सभी प्रकार के खाद शामिल हैं.
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई से अगवा बालक गोंदिया में मिला रेलवे पुलिस की तत्परता से 14 साल का मासूम
15 वर्ष पुराने वाहनों पर ग्रीन टैक्स लागू, BS4 वाहनों पर दोगुना शुल्क
जर्जर गेट गिरने से छात्रा निराली की मौत, मुख्याध्यापिका मां की आंखों के सामने ही समा गई लाडली
फर्जी परमिट से हो रही थी रेती की तस्करी, पुलिस ने घेरा तो माल फेंककर ट्रक समेत फरार
पिछले दो दिनों में जिले में अतिरिक्त 2,500 मी.टन यूरिया का स्टॉक भी आया है. खादवार मांगखादमी.टनयूरिया 26,513 डीएपी 20,100 एमओपी 10,540 एसएसपी 13,000 संयुक्त खाद 68,620 कोटपर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगी खाद.
इस संदर्भ में कृषि विकास अधिकारी अभिजीत देवगिरकर ने कहा कि इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध कराया जाएगा. खाद की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और बीज की बिक्री मई माह से शुरू होगी. किसानों को खाद और बीज की कोई किल्लत न हो, इसके लिए नियोजन किया गया है. उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे चिंता न करें.
Kharif season fertilizer demand 1 46 lakh metric ton farmers preparation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPSC भर्ती 2026: संस्कृति, रक्षा समेत कई मंत्रालयों में निकली 16 वैकेंसी, 1 मई तक करें आवेदन
Apr 11, 2026 | 07:27 PMCSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, चेन्नई पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Apr 11, 2026 | 07:20 PMमुंबई से अगवा बालक गोंदिया में मिला रेलवे पुलिस की तत्परता से 14 साल का मासूम
Apr 11, 2026 | 07:18 PMइंडियन आर्मी RVC भर्ती 2026: ऑफिसर बनने का मौका, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Apr 11, 2026 | 07:16 PM15 वर्ष पुराने वाहनों पर ग्रीन टैक्स लागू, BS4 वाहनों पर दोगुना शुल्क
Apr 11, 2026 | 07:15 PMजर्जर गेट गिरने से छात्रा निराली की मौत, मुख्याध्यापिका मां की आंखों के सामने ही समा गई लाडली
Apr 11, 2026 | 07:13 PMPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
Apr 11, 2026 | 07:12 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM











