-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Municipal Election Ticket Race Bjp Congress
Akola मनपा चुनाव में महासंग्राम! 5.50 लाख मतदाता करेंगे 80 पार्षदों का फैसला, उम्मीदवारी के लिए होड़
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Local Body Elections: अकोला मनपा चुनाव से पहले टिकट के लिए भाजपा में सबसे ज्यादा दावेदार, कांग्रेस और शिवसेना में भी इच्छुकों की संख्या बढ़ी।

साजिद खान पठान और विजय अग्रवाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Akola NMC Elections: स्थानीय मनपा चुनाव की आहटें तेज हो गई हैं। इसी तरह मनपा चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों ने टिकट पाने हेतु अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। विशेष बात यह है कि, सभी इच्छुक उम्मीदवार शहर के जिस क्षेत्र से, जिस प्रभाग से मनपा का चुनाव लड़ना चाहते हैं उस क्षेत्र में, उस बस्ती में किस पार्टी की उम्मीदवारी से वे चुनाव जीत सकते हैं पहली प्राथमिकता उसी पार्टी को दे रहे हैं।
उस अनुसार ही इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा टिकट के लिए कोशिशें की जा रही हैं। चुनाव में पुनः मनपा में सत्ता कायम रखने के लिए भाजपा ने सूक्ष्म नियोजन किया है। भाजपा के पास टिकट के इच्छुकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। अकोला भाजपा में औसतन एक स्थान के लिए बड़ी संख्या में इच्छुक प्रत्याशी कतार में हैं। वहीं विकल्प के रूप में भाजपा की मित्र पार्टी शिंदे सेना की ओर भी कई कार्यकर्ताओं ने रुख किया है।
टिकट पाने के लिए जबरदस्त होड़ मची हुई है और नाम तय करते समय नेतृत्व की कसौटी लगने वाली है। अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जब से विधायक के रूप में साजिद खान पठान निर्वाचित हुए हैं कांग्रेस की तरफ भी इच्छुकों का रुझान बढ़ा है। सभी को उम्मीद है कि, 15 से 20 दिसंबर के बीच मनपा चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: 12 अगस्त को नासिक रोड-बडनेरा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची
Akola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
Akola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद
Washim News: वाशिम में भाजपा का बड़ा दांव, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के 300 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल
कांग्रेस को भारी प्रतिसाद : पठान
इस बारे में कांग्रेसी विधायक साजिद खान पठान का कहना है कि, शहर के अनेक क्षेत्रों में मनपा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन को भारी प्रतिसाद मिल रहा है। कांग्रेस की उम्मीदवारी के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का काफी रुझान दिखाई दे रहा है। मनपा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है, आनेवाले मनपा चुनाव में कांग्रेस को भारी सफलता मिलेगी।
प्रत्येक स्थान के लिए 3 नाम : अग्रवाल
इस बारे में बातचीत करने पर भाजपा के चुनाव प्रभारी, पूर्व महापौर विजय अग्रवाल ने कहा कि, इच्छुक प्रत्याशियों से मुलाकात करने के बाद प्रत्येक स्थान से तीन नाम प्रदेश भाजपा को भेजे जाएंगे, उसमे से उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि, भाजपा की उम्मीदवारी हेतु इच्छुकों का जबरदस्त प्रतिसाद है। भाजपा संगठन मनपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। मनपा चुनाव में भाजपा को पिछले चुनाव की तरह भारी प्रतिसाद मिलेगा, यह विश्वास प्रकट किया।
5.50 लाख मतदाता करेंगे, 80 पार्षदों का फैसला
अकोला महानगरपालिका चुनाव में इस बार 20 प्रभागों से कुल 80 पार्षद चुने जाएंगे, इन पार्षदों के भाग्य का फैसला शहर के 5 लाख 50 हजार 060 मतदाता करेंगे, अंतिम मतदाता सूची जारी हो चुकी है, जिसमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक दर्ज की गई है। इस बार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से 265 अधिक है। अंतिम मतदार सूची के अनुसार, पुरुष मतदाता 2,74,877 हैं, जबकि महिला मतदाता 2,75,142 है।
इसके अलावा 41 अन्य मतदाता भी सूची में शामिल है। प्रारूप मतदार सूची की तुलना में कुल संख्या में 68 की कमी हुई है। पुरुष और महिला मतदाताओं की सख्या में 34-34 की कमी दर्ज की गई है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या यथावत रही है। प्रभागवार आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रभाग क्रमांक 18 में सबसे अधिक 32,159 मतदाता दर्ज किए गए है, इसके बाद प्रभाग क्रमांक 14 में 31,781 मतदाता है।
यह भी पढ़ें – बहते नाले में फेंके नाखून…तेंदुए की मौत के बाद सबूत मिटाने की साजिश, जांच में सनसनीखेज कबूलनामा
वहीं सबसे कम मतदाता प्रभाग क्रमांक 6 में 21,189 दर्ज किए गए हैं। ड्राफ्ट सूची की तुलना में प्रभाग क्रमांक 16 में मतदाताओं की संख्या में सर्वाधिक 226 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा प्रभाग क्रमांक 19, 3 और 1 में भी मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।
ग्रामीण मतदाताओं की संख्या में कमी
66 ग्रामीण भाग में 68 मतदाताओं की संख्या कम हुई है। प्रारूप मतदार सूची में सुधार के बाद अंतिम सूची में यह कमी दर्ज की गई है। इसके बावजूद कुल मतदाता संख्या साढ़े पांच लाख के पार पहुंच गई है।
2017 की तुलना में वोटर्स बढ़े
2017 की मनपा चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उस समय कुल मतदाता संख्या 4 लाख 77 हजार 045 थी। इनमें पुरुष मतदाता 2,46, 144 और महिला मतदाता 2,30,878 थे। अब कुल मतदाता संख्या बढ़कर 5 लाख 50 हजार 060 हो गई है।
यानी 73,015 मतदाताओं की वृद्धि हुई है, जो लगभग 15.31 प्रतिशत है। इस बार महिला मतदाताओं की संख्या में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मतदाता सूची के आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि अकोला महानगरपालिका चुनाव में मुकाबला और अधिक रोचक और बहुरंगी होने वाला है।
Akola municipal election ticket race bjp congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMस्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल
Aug 05, 2026 | 08:14 PMगोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
Aug 05, 2026 | 08:11 PMMBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
Aug 05, 2026 | 08:02 PMसदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
Aug 05, 2026 | 07:59 PM949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














