- Hindi News »
- Entertainment »
- Rohit Shetty House Firing Iftda Statement Appeals To Cm Devendra Fadnavis For Monitoring
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले पर IFTDA ने जताई चिंता, अशोक पंडित बोले- ये बर्दाश्त नहीं की जा सकती
Rohit Shetty House Firing: सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। IFTDA ने सुरक्षा पर चिंता जताते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस से निगरानी की अपील की।
- Written By: स्नेहा मौर्या

रोहित शेट्टी,अशोक पंडित (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Firing Incident Outside Rohit Shetty Residence: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हाल ही में हुई फायरिंग की घटना ने पूरे फिल्म जगत में हड़कंप मचा दिया है। यह मामला सुरक्षा और इंडस्ट्री की संवेदनशीलता को लेकर चिंता का विषय बन गया है। घटना के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री ने तेजी से प्रतिक्रिया दी, और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने भी अपनी चिंता जाहिर की।
IFTDA के अक्ष्यक्ष और फिल्म निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी किया। उन्होंने रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना की कड़ी निंदा की और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से व्यक्तिगत तौर पर मामले की निगरानी करने की अपील की।
अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
साथ ही बयान में आगे कहा गया कि, “फिल्म इंडस्ट्री रोहित शेट्टी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता में है। रोहित शेट्टी भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित और आइकॉनिक निर्देशकों में से एक हैं। ऐसी घटनाएं डर और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।” उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले की निगरानी करें ताकि कार्रवाई तेज और प्रभावी हो।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
IFTDA ने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन रोहित शेट्टी और उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस घटना से इंडस्ट्री की नैतिकता और आत्मविश्वास को कोई ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। साथ ही उनका भरोसा है कि मुंबई पुलिस इस मामले में सख्त और प्रभावी कार्यवाही करेगी।
ये भी पढ़ें-
रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुणे पुलिस ने फायरिंग के मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें हमला करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और हमले की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल यह घटना न केवल रोहित शेट्टी की सुरक्षा के लिए गंभीर है, बल्कि पूरे इंडस्ट्री के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। फैंस और इंडस्ट्री कर्मी उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर न्याय सुनिश्चित करेगी।
Rohit shetty house firing iftda statement appeals to cm devendra fadnavis for monitoring
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बारामती में सुनेत्रा पवार की महाविजय, 2 लाख से ज्यादा वोटों से रचा इतिहास, कृष्णा हेगड़े ने बताया जीत का राज़
May 05, 2026 | 09:02 PMउज्जैन में दोस्त की बहन का एग्जाम देने आई थी JEE पास लड़की, 3 हजार रुपये के लिए किया करियर खराब!
May 05, 2026 | 09:01 PMतमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस बनेगी TVK की ‘सारथी’! विजय ने बढ़ाया गठबंधन का हाथ
May 05, 2026 | 08:55 PMतीस्ता विवाद से लेकर घुसपैठ तक, बंगाल में ‘कमल’ खिलते ही ढाका में हलचल; दहशत में क्यों पड़ोसी देश?
May 05, 2026 | 08:54 PMकोर्ट के फैसले और समय का चक्र, चुनाव आयोग की अनियमितताओं पर आनंद दुबे ने उठाए बुनियादी सवाल
May 05, 2026 | 08:50 PMगन्ने की कीमतों में भारी उछाल से सेमीकंडक्टर पर मेगा प्लान तक…मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
May 05, 2026 | 08:35 PMबदलापुर में सजेगा छत्रपति शिवाजी महाराज कप का मंच, डिप्टी सीएम ने किया स्पर्धा के लोगो का अनावरण
May 05, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














