-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Sangamner 65 Year Old Mother Saves Son From Leopard Attack
तेंदुए के सामने ढाल बनकर खड़ी हुई बूढ़ी मां, कमरे में बंद कर वन विभाग को सौंपा, जानें बेटे को कैसे बचाया?
- Written By: गोरक्ष पोफली
Sangamner Leopard Incident: संगमनेर के खरशिंदे में 65 वर्षीय गंगूबाई ने तेंदुए के सामने अदम्य साहस दिखाया। सोए हुए बेटे को खींचकर बाहर निकाला और तेंदुए को घर में ही कैद कर दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
Mother Saves Son From Leopard Attack: घटना अहिल्यानगर जिले के संगमनेर तहसील के खरशिंदे गांव की है। सुबह करीब 6 बजे हरिभाऊ शिवराम गायकवाड के घर में अचानक एक तेंदुए ने प्रवेश किया। उस समय हरिभाऊ की 65 वर्षीय मां गंगूबाई गायकवाड दरवाजे के पास ही बने चूल्हे पर खाना बना रही थीं। महज कुछ ही फीट की दूरी पर अचानक तेंदुए को खड़ा देखकर पल भर के लिए गंगूबाई के पैरों तले जमीन खिसक गई। खौफनाक बात यह थी कि उनका बेटा हरिभाऊ ठीक दरवाजे के पास ही सो रहा था।
बेटे को खींचकर निकाला बाहर
एक तरफ सामने भूखा तेंदुआ और दूसरी तरफ गहरी नींद में सो रहा बेटा मां का कलेजा इस संकट की घड़ी में पहाड़ की तरह मजबूत हो गया। गंगूबाई ने बिना एक सेकंड गंवाए जोर से चिल्लाना शुरू किया और बेटे हरिभाऊ को जगाया। इससे पहले कि सोकर उठे बेटे को कुछ समझ आता, गंगूबाई ने उसे बिस्तर समेत तेजी से बाहर की तरफ खींच लिया। तेंदुआ उन पर हमला करने के लिए झपटता, उससे ठीक पहले ही मां-बेटे फुर्ती से दरवाजे के बाहर आ गए। बाहर आते ही गंगूबाई ने तुरंत दरवाजे की कुंडी लगा दी और तेंदुए को घर के भीतर ही लॉक कर दिया।
यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak: महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई, अहिल्यानगर से एक और …
सम्बंधित ख़बरें
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
अमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
पुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को किया कैद
तेंदुए के घर में कैद होने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी सुभाष सांगले, वन मंडल अधिकारी सुजीत बोकडे और रेस्क्यू टीम के प्रमुख संतोष पारधी अपनी पूरी टीम और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ और शोरगुल सुनकर तेंदुआ घर के अंदर ही एक कोने में दुबक कर बैठ गया था।
कुछ घंटों के बेहद तनावपूर्ण और रोमांचक माहौल के बाद, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अपनी कुशलता और सूझबूझ से तेंदुए को सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद सरपंच और खरशिंदे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। इस समय हर तरफ 65 वर्षीय गंगूबाई के इस हैरतअंगेज और जांबाज कदम की सराहना हो रही है।
Sangamner 65 year old mother saves son from leopard attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 04:31 PMबांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
Jul 11, 2026 | 04:31 PMकश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Jul 11, 2026 | 04:29 PMनागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
Jul 11, 2026 | 04:25 PMअमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
Jul 11, 2026 | 04:25 PMपुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
Jul 11, 2026 | 04:22 PMMP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
Jul 11, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM










