-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Morena »
- Morena District Hospital Negligence School Bus Driver Death Family Protest
मुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: स्कूल बस ड्राइवर की मौत के बाद परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, कलेक्टर बंगले
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Morena News: मुरैना जिला अस्पताल में बस ड्राइवर की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और सुरक्षा गार्ड पर धक्कामुक्की के आरोप लगाए। परिजनों ने कलेक्टर बंगले का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।

कलेक्टर आवास का घेराव (फोटो सोर्स- नवभारत)
Morena District Hospital Negligence Case: मुरैना जिला अस्पताल में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सीने में दर्द के बाद भर्ती कराए गए एक स्कूल बस चालक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण कलेक्टर आवास पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हालत बेहद गंभीर थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी धड़कनें बंद हो चुकी थीं।
जानकारी के अनुसार बागचीनी थाना क्षेत्र के हड़बांसी गांव निवासी 37 वर्षीय रामकुमार उर्फ बंटी शाक्य सुब्बाराम स्कूल, बागचीनी चौखट्ठा में बस चालक के रूप में काम करते थे। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप- समय पर नहीं मिला इलाज
मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। उनका आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद करीब 15 मिनट तक डॉक्टर समय पर नहीं आए और इलाज शुरू नहीं हो सका। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर उपचार मिल जाता तो शायद बंटी की जान बच सकती थी। उन्होंने अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों पर भी धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
छतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
मंत्री विश्वास सारंग ने संतों के साथ सुनी मन की बात, बोले- पीएम मोदी के संकल्प समाज को दे रहे नई दिशा
सीहोर में किसान कांग्रेस की विशाल पदयात्रा, मूंग खरीदी, ई-टोकन और स्मार्ट मीटर के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
बहन की हालत बिगड़ी, पुलिस ने संभाला मामला
हंगामे के दौरान मृतक की बड़ी बहन सुनीता शाक्य रोते-रोते दो बार बेहोश हो गईं। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए आत्महत्या की धमकी तक दे डाली। मौके पर मौजूद महिला एसआई लक्ष्मी भदौरिया ने उन्हें समझाकर शांत कराया। करीब एक घंटे तक जिला अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
कलेक्टर आवास पहुंचकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
इसके बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण कलेक्टर आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही के साथ पैसे मांगने का भी आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम रामनिवास सिकरवार ने परिवार को निष्पक्ष जांच और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
साथी ने बताई घटना की पूरी कहानी
मृतक के साथी अशोक जाटव ने बताया कि सुबह बंटी के साथ वह स्कूल गए थे। रास्ते में बंटी ने पेट में गैस बनने जैसी परेशानी बताई और कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। अशोक का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद काफी देर तक डॉक्टर नहीं आए और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें : बलराम कृषि महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसानों की आय दोगुनी करना सरकार की प्राथमिकता
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं प्रशासन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। परिजन दोषियों पर कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं।
Morena district hospital negligence school bus driver death family protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
असम में कम होने लगा बाढ़ का पानी, प्रशासन अलर्ट पर; जानें सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा अपडेट
Jul 26, 2026 | 03:27 PMमुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: स्कूल बस ड्राइवर की मौत के बाद परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, कलेक्टर बंगले
Jul 26, 2026 | 03:26 PMसिद्धारमैया का राजनीति से संन्यास! 2028 चुनाव नहीं लड़ेंगे, खुद किया बड़ा ऐलान
Jul 26, 2026 | 03:26 PMपिंपरी-चिंचवड़ में बनेगी नई सार्वजनिक स्वच्छता नीति, नागरिकों के सुझावों से सुधरेंगे सार्वजनिक शौचालय
Jul 26, 2026 | 03:18 PM300 से अधिक मरीजों और डॉक्टरों की जान खतरे में: जर्जर इमारत में चल रहा नागपुर मेडिकल का नेत्र रोग विभाग
Jul 26, 2026 | 03:16 PM‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब
Jul 26, 2026 | 03:11 PMछात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
Jul 26, 2026 | 03:03 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM













