-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Vishwas Sarang Listened Mann Ki Baat With Saints Bhopal Datia By Election
मंत्री विश्वास सारंग ने संतों के साथ सुनी मन की बात, बोले- पीएम मोदी के संकल्प समाज को दे रहे नई दिशा
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Datia By Election : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने संतों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। उन्होंने पीएम मोदी के संकल्पों की सराहना की और दतिया उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया।

मंत्री विश्वास सारंग (फोटो सोर्स- नवभारत)
Vishwas Sarang On Mann Ki Baat: मंत्री विश्वास सारंग ने राजधानी भोपाल में संत समाज के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के जरिए देश में हो रहे सकारात्मक कार्यों को समाज और दुनिया के सामने लाने की एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के छोटे-छोटे वर्गों द्वारा किए जा रहे प्रेरणादायक कार्यों को पूरे देश तक पहुंचाया जा रहा है।
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान के माध्यम से देश में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है और कई स्थानों पर रिकॉर्ड भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं।
महिलाओं के स्वावलंबन और प्लास्टिक मुक्त अभियान को बताया प्रेरणादायक
मंत्री विश्वास सारंग ने मन की बात कार्यक्रम में बताए गए महिला स्वावलंबन के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश में कई बहनें छोटे-छोटे प्रकल्पों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। हर्बल टी निर्माण जैसे कार्य महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को लेकर भी समाज में जागरूकता बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सीहोर में किसान कांग्रेस की विशाल पदयात्रा, मूंग खरीदी, ई-टोकन और स्मार्ट मीटर के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
बलराम कृषि महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसानों की आय दोगुनी करना सरकार की प्राथमिकता
ओंकारेश्वर हादसे पर कांग्रेस का हमला, मासूम की मौत के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ठहराया जिम्मेदार
संत समाज की भूमिका महत्वपूर्ण, अध्यात्म से मजबूत होगा समाज
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि संत समाज हमेशा समाज को सही दिशा दिखाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि जब संत संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे और अध्यात्म के आधार पर समाज को मजबूत किया जाएगा तो निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्पों को आत्मसात करना सभी का दायित्व है।
दतिया उपचुनाव पर बोले सारंग- भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि दतिया में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी गुटों और गिरोहों में बंटी हुई है।
ये भी पढे़ं : सीहोर में किसान कांग्रेस की विशाल पदयात्रा, मूंग खरीदी, ई-टोकन और स्मार्ट मीटर के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट
कमलनाथ पर साधा निशाना, बोले- हार की जिम्मेदारी से बच रहे
विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल बड़े नेता भी दतिया नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने दूरी बना ली है क्योंकि वह हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर नहीं लेना चाहते। सारंग ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि डबल इंजन की सरकार का विधायक दतिया से चुना जाएगा और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी विधानसभा पहुंचेंगे।
Vishwas sarang listened mann ki baat with saints bhopal datia by election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET प्रदर्शन में कूदीं हिमंत सरकार के मंत्री की बेटी, CM से पूछा गया सवाल, तो मिला चौंकाने वाला जवाब- VIDEO
Jul 26, 2026 | 02:27 PMमंत्री विश्वास सारंग ने संतों के साथ सुनी मन की बात, बोले- पीएम मोदी के संकल्प समाज को दे रहे नई दिशा
Jul 26, 2026 | 02:26 PMCauvery Water Dispute Tamil Nadu: कावेरी विवाद पर बढ़ा तनाव, तमिलनाडु-कर्नाटक बॉर्डर पर बस सेवाएं अचानक बंद
Jul 26, 2026 | 02:21 PMRailway Transfer: रेलकर्मियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, अब घर के पास मिलेगी मनचाही ट्रांसफर पोस्टिंग
Jul 26, 2026 | 02:18 PMमैं खुश हूं कि उद्धव को खुशी मनाने का मौका मिला, सीएम देवेंद्र फडणवीस का ठाकरे के अभिनंदन मोर्चे पर करारा तंज
Jul 26, 2026 | 02:15 PMनीट धांधली के बीच चंद्रपुर में फूटे पटाखे: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर छात्रों व नागरिकों ने मनाया जश्न!
Jul 26, 2026 | 02:14 PMदक्षिण बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी; समुद्र में न जाने की सलाह
Jul 26, 2026 | 02:10 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM













