छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी

Melghat Ashram School: अमरावती के मेलघाट स्थित टीटंबा शासकीय आदिवासी आश्रम स्कूल में कथित रूप से बासी भोजन खाने से 70-80 छात्र-छात्राएं बीमार पड़ गए। सभी का धारणी उपजिला अस्पताल में इलाज जारी है।
Students' health at risk! Food poisoning at the tribal ashram school in Dharnin chaos ensues.
अमरावती, फूड पॉइजनिंग, आदिवासी आश्रम स्कूल, (सोर्सः AI डिजाइन फोटो)
Updated on

Tribal Students Hospitalised: अमरावती जिले के धारणी तहसील में मेलघाट के आदिवासी क्षेत्र स्थित शासकीय आदिवासी आश्रम स्कूल, टीटंबा में शनिवार रात कथित रूप से बासी भोजन खाने से करीब 70 से 80 आदिवासी छात्र-छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। घटना के बाद आश्रम स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सभी विद्यार्थियों को तत्काल धारणी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बासी भोजन से बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार भोजन करने के कुछ ही देर बाद विद्यार्थियों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने लगे। एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत खराब होने से स्कूल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा सभी प्रभावित छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विद्यार्थियों की सुरक्षा पर चिंता

घटना ने आदिवासी विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा सरकारी आश्रम स्कूलों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। समय पर उपचार मिलने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने संबंधित व्यवस्था की निगरानी और जवाबदेही पर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी भोजन आपूर्तिकर्ता और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सेंट्रल किचन पर गंभीर आरोप

प्राथमिक जानकारी के अनुसार टीटंबा आश्रम स्कूल में प्रतिदिन टेंबली स्थित सेंट्रल किचन से भोजन उपलब्ध कराया जाता है। आरोप है कि शनिवार को छात्रों को वासी भोजन परोसा गया, जिसके सेवन के बाद यह सामूहिक फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

पहले भी उठ चुके हैं सवाल

सूत्रों के मुताबिक टैबली सेंट्रल किचन की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी है। भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे, लेकिन समय रहते आवश्यक सुधार नहीं किए गए। अब दर्जनों छात्रों के बीमार होने के बाद सेंट्रल किचन की व्यवस्था और खाद्य आपूर्ति प्रणाली फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com