-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Shishukunj School Food Safety Violations Kitchen Sealed Indore
शिशुकुंज स्कूल की बड़ी लापरवाही उजागर: पानी में मिला बैक्टीरिया, बच्चो के बीमार होने के मामले में प्रशासन सख्त
- Reported By: अंशुल मुकाती
Food Safety: इंदौर के शिशुकुंज स्कूल में 150 बच्चों के बीमार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।जांच में पीने के पानी में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने और खाद्य नमूनों के फेल होने की रिपोर्ट आई है।

इंदौर स्थित शिशुकुंज स्कुल (फोटो सोर्स - नवभारत )
Shishukunj School Samples Fail: शहर के शिशुकुंज एजुकेशनल सोसायटी के बायपास रोड, झलारिया केम्पस में 20 जून को करीब 150 बच्चों के एक साथ बीमार होने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में स्कूल के पीने के पानी में बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि हुई है। यही बैक्टीरिया पहले भागीरथपुरा जल प्रदूषण मामले में भी सामने आया था। बच्चों में उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद प्रशासन ने स्कूल की मेस और किचन की विस्तृत जांच कराई थी, जिसमे यह रिजल्ट आया है ।
23 सैंपलों में कई खाद्य पदार्थ फेल
खाद्य विभाग की जांच में स्कूल से लिए गए 23 खाद्य नमूनों में पीने का पानी, सोयाबीन तेल, ब्रीओ नमकीन, तुअर दाल और अमूल स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। जांच में आइसक्रीम के सैंपल में लिस्टेरिया जैसे बैक्टीरिया विकसित होने की बात भी सामने आई है। सभी मामलों में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
निरीक्षण में मिलीं थी कई गंभीर खामियां
जांच के दौरान किचन में खाद्य सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी मिली थी । एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखी गई थी, कच्चे माल का भंडारण अव्यवस्थित था, एल्यूमिनियम के बर्तनों का उपयोग किया जा रहा था, फूड हैंडलर्स बिना एप्रन और ग्लव्स के काम कर रहे थे। इसके अलावा डीप फ्रीजर में तापमान मॉनिटरिंग सिस्टम नहीं मिला, पानी की लैब रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं थे।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन पहुंची इंदौर हादसे वाली मादा हाथी ‘राजलक्ष्मी’, प्रबंधन बोला- हादसे की वजह लापरवाही थी, हाथी नहीं
गरिमा अभियान: स्कूल-कॉलेजों के बाहर पुलिस की चेकिंग, छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई
सीहोर में आस्था पर गंदे पानी की मार, सीवेज मिले पानी से भगवान शिव का जलाभिषेक करने को मजबूर श्रद्धालु
इंदौर पुलिस बनी फरिश्ता! चलती बाइक से गिरे छात्र को मौके पर दिया CPR, पुलिसकर्मी की तत्परता से बची युवक की जान
14 दिन का नोटिस, फिलहाल किचन रहेगा सील
इन कमियों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा-32 के तहत शिशुकुंज एजुकेशनल सोसायटी को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। संस्थान को 14 दिनों के भीतर सभी कमियां दूर कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। तब तक स्कूल का किचन सील रहेगा और मेस संचालन की अनुमति नहीं होगी।
पुनः निरीक्षण के बाद ही मिलेगी अनुमति
कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया है कि संयुक्त टीम दोबारा निरीक्षण करेगी। सभी कमियां दूर होने, आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन मिलने के बाद ही स्कूल को मेस और खाद्य गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। लापरवाही मिलने पर लाइसेंस निलंबन सहित सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Shishukunj school food safety violations kitchen sealed indore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में 64,300 किसानों ने कराया फसल बीमा, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी
Aug 07, 2026 | 03:14 PMउज्जैन पहुंची इंदौर हादसे वाली मादा हाथी ‘राजलक्ष्मी’, प्रबंधन बोला- हादसे की वजह लापरवाही थी, हाथी नहीं
Aug 07, 2026 | 03:10 PM‘मेरी क्रेविंग थी, पर उनकी थी इंसानियत’… बेंगलुरु की लड़की ने ऑटो ड्राइवर को खिलाई आइसक्रीम, छोटी-सी दयालुता
Aug 07, 2026 | 03:07 PMOh My Dog Review: पंकज त्रिपाठी की फैमिली फिल्म में डॉग्स ने जीता दिल, लेकिन कहानी ने किया निराश
Aug 07, 2026 | 03:02 PMमुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: दुबई से संचालित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, गोवा से 12 गिरफ्तार
Aug 07, 2026 | 03:00 PMFestival Skincare Tips: त्योहार से पहले ऐसे करें स्किन को तैयार, बिना मेकअप ही चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो
Aug 07, 2026 | 02:58 PMप्रयागराज आने से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला- यह सरकार झुकती है, बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए
Aug 07, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













