- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Gwalior Boyfriend Self Immolation Blackmail Girlfriend Case
गर्लफ्रेंड के घर के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, परिवार बोला- पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रही थी प्रेमिका
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने प्रेमिका के घर के बाहर खुद को आग लगा ली। आग में 70% झुलसे युवक को लोगों ने बचाया। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
- Written By: सौरभ शर्मा

गर्लफ्रेंड के घर के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग (फोटो- सोशल मीडिया)
ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में प्रेम प्रसंग एक दिल दहला देने वाले हादसे में बदल गया, जब एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक परिजनों के मुताबिक प्रेमिका और उसके परिवार द्वारा पैसों के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। कई बार बुलाने के बाद भी जब युवती बाहर नहीं आई, तो युवक ने खुद को आग लगा दी। जलते हुए युवक को लोगों ने बचाया, लेकिन 70 फीसदी झुलस चुके युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
घटना माधौगंज थाना क्षेत्र की है, जहां युवक अजय कुशवाह अपनी गर्लफ्रेंड के घर बातचीत के लिए गया था। वहां विवाद के बाद वह बाहर आया और खुद को आग लगा ली। युवक का आरोप है कि युवती और उसके परिजन लगातार पैसों की मांग कर रहे थे और ब्लैकमेल कर रहे थे। युवक के पिता ने बताया कि 15 दिन पहले भी युवती के परिजन पैसे मांगने उनके पास आए थे। युवक का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेमिका से बात करने पहुंचा, नहीं निकली बाहर तो लगा ली आग
रात को युवक प्रेमिका के घर गया और बाहर खड़े होकर उसे कई बार बुलाया, लेकिन जब युवती बाहर नहीं आई, तो युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
Suvendu Adhikari oath ceremony: कौन है माखनलाल सरकार जिनके मोदी ने पैर छुए, हेमंत खंडेलवाल ने बताया संघर्ष
BJP Minority Politics Madhya Pradesh: मुस्लिमो से बीजेपी की बेरुखी, राजनितिक नियुक्त्ति में किये गए नजर अंदाज
FIR on Congress Leaders MP: हाईवे जाम करने पर कांग्रेस नेताओं पर FIR, 26 विधायकों सहित 600 से अधिक पर केस
BJP Candidate Survey: निकाय चुनाव में भी दिखेगी BJP की यूथ पॉलिसी, सोशल मीडिया पर सक्रियता बनेगी टिकट का आधार
परिजनों का आरोप लड़की और उसका परिवार कर रहा था पैसों की मांग
युवक के पिता का कहना है कि युवती और उसके परिजन बेटे से 5 लाख रुपये मांग रहे थे, जिनमें से दो लाख वह पहले ही दे चुका था। बार-बार की ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर बेटे ने आत्मदाह की कोशिश की। पीड़ित के पिता ने बताया कि करीब 15 दिन पहले लड़की के पिता और भाई उनके पास आए थे और पैसे की मांग कर रहे थे। पिता का कहना है कि मैंने लड़की के परिवार वालों से कहा था कि हम मजदूर हैं, इतने पैसे कैसे दे पाएंगे, साथ ही बेटे की किसी गलती के लिए माफी भी मांगी थी, लेकिन वे लोग उसे धमकाकर चले गए।
Gwalior boyfriend self immolation blackmail girlfriend case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RR के घर में घुसकर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत, गिल-साई की अर्धशतकीय पारी, राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
May 09, 2026 | 11:07 PMममता बनर्जी का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव में हार के बाद शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता विपक्ष
May 09, 2026 | 11:02 PMभाईंदर: ‘ बॉटल नेक ’ फ्लाईओवर अब खुलेगा, मई अंत तक दौड़ेंगे वाहन
May 09, 2026 | 11:00 PMहंगरी में 16 साल के ओर्बन राज का अंत, पीटर मग्यार ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; क्या अब बदलेगी देश की दिशा?
May 09, 2026 | 10:58 PMविपक्ष ने खोला मोर्चा , बैकफुट पर सरकार, मीरा- भाईंदर की 254 एकड़ जमीन का मामला
May 09, 2026 | 10:46 PMकुंभ मेले से पहले गोदावरी के प्रदूषण पर छिड़ी जंग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
May 09, 2026 | 10:28 PMअगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
May 09, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














