- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Heritage Conservation Lab Mou Intach Maharashtra
Chhatrapati Sambhajinagar: INTACH और महानगरपालिका मिलकर बचाएंगे मराठवाड़ा की सांस्कृतिक धरोहर
INTACH MoU Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका और INTACH के बीच विरासत संरक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए समझौता हुआ।
- Written By: आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar heritage lab (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Heritage Lab: छत्रपति संभाजीनगर, आठ फरवरी (भाषा)। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका और भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (INTACH) ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए एक विशेष प्रयोगशाला स्थापित करने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मराठवाड़ा क्षेत्र में हजारों ऐतिहासिक कलाकृतियां, चित्रकारी और प्राचीन पांडुलिपियां मौजूद हैं, लेकिन वैज्ञानिक संरक्षण सुविधाओं की कमी के कारण इनका अस्तित्व लंबे समय से खतरे में है। इस कमी को ध्यान में रखते हुए महानगरपालिका और ट्रस्ट ने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए एक पेशेवर और दीर्घकालिक समाधान प्रदान करने हेतु यह साझेदारी की है।
विरासत संरक्षण प्रयोगशाला के लिए समझौते पर हस्ताक्षर
भारत भर में ट्रस्ट द्वारा संचालित पांच संरक्षण प्रयोगशालाओं में से छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय परिसर में स्थापित की जाने वाली यह नई सुविधा महाराष्ट्र में अपनी तरह की पहली प्रयोगशाला होगी। पिछले सप्ताह आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया, जिसमें प्रयोगशाला की रूपरेखा, संचालन प्रक्रिया और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। नगर आयुक्त एवं प्रशासक जी. श्रीकांत और ट्रस्ट की स्थानीय शाखा की संयोजक माया वैद्य ने शनिवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
सम्बंधित ख़बरें
Police Awards: गोंदिया और ठाणे पुलिस टीमों को मिला सर्वश्रेष्ठ जांच का सम्मान, ऐसे सुलझाई थी मर्डर मिस्ट्री
Nagpur: किट्स रामटेक का वार्षिक उत्सव, नवाचार और युवा शक्ति के के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
Nagpur: पानी संकट पर मोहपा प्रशासन ‘एक्शन मोड’ में, कम दबाव और अव्यवस्था पर सख्त निर्देश
लड़कियां मुस्लिम हैं या हिंदू? अमरावती मोहम्मद अयाज मामले में नया मोड़, आरोपी का AIMIM से कनेक्शन!
प्रयोगशाला पूरे क्षेत्र के लिए विरासत संरक्षण का एक प्रमुख केंद्र बनेगी
श्रीकांत ने बताया कि यह प्रयोगशाला न केवल शहर बल्कि पूरे मराठवाड़ा क्षेत्र की सेवा करेगी। उन्होंने कहा, “राज्य में हमारी यह एकमात्र महानगरपालिका है, जो एक ऐतिहासिक संग्रहालय का प्रबंधन करती है। यह प्रयोगशाला पूरे क्षेत्र के लिए विरासत संरक्षण का एक प्रमुख केंद्र बनेगी।
ये भी पढ़े: संभाजीनगर में सनसनी, नाबालिग को शादी का झांसा, यौन शोषण का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार
”स्थानीय स्तर पर कलाकृतियों, मूर्तियों और ऐतिहासिक दस्तावेजों के वैज्ञानिक संरक्षण की सुविधा उपलब्ध होने से एक बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा। माया वैद्य ने बताया कि ट्रस्ट के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आम नागरिक भी अपने निजी संग्रह और ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण के लिए इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Chhatrapati sambhajinagar heritage conservation lab mou intach maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Police Awards: गोंदिया और ठाणे पुलिस टीमों को मिला सर्वश्रेष्ठ जांच का सम्मान, ऐसे सुलझाई थी मर्डर मिस्ट्री
Apr 15, 2026 | 01:17 PMNagpur: किट्स रामटेक का वार्षिक उत्सव, नवाचार और युवा शक्ति के के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
Apr 15, 2026 | 01:14 PMअमेरिकी राष्ट्रपति की पोस्ट पर भड़के ईसा मसीह…तोड़ा ट्रंप का जबड़ा, ईरान ने अब ऐसे लिए US के मजे
Apr 15, 2026 | 01:06 PMKKR के नाम दर्ज हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
Apr 15, 2026 | 01:05 PMबिहार में दारू शुरू होना चाहिए…, शराबबंदी पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- सम्राट चौधरी से बात करेंगे
Apr 15, 2026 | 01:04 PMNagpur: पानी संकट पर मोहपा प्रशासन ‘एक्शन मोड’ में, कम दबाव और अव्यवस्था पर सख्त निर्देश
Apr 15, 2026 | 01:02 PMलड़कियां मुस्लिम हैं या हिंदू? अमरावती मोहम्मद अयाज मामले में नया मोड़, आरोपी का AIMIM से कनेक्शन!
Apr 15, 2026 | 01:02 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM










