-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Shajapur Murder Mystery Revealed Husband Killed Wifes Lover Over Whatsapp Photos
व्हाट्सएप पर भेजी पत्नी की फोटो…तो पति ने उतार दिया मौत के घाट, मध्य प्रदेश की हैरतअंगेज मर्डर मिस्ट्री
- Written By: अभिषेक सिंह
Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में लखुंदर नदी की पुलिया के नीचे मिले युवक की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जिसमें हत्या का ऐसा कारण सामने आया है जो आपको भी हैरान कर देगा।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shajapur Murder News: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में लखुंदर नदी की पुलिया के नीचे मिले युवक की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह वारदात कोई हादसा नहीं बल्कि प्रतिशोध की भावना से की गई सोची-समझी हत्या थी। प्रेम प्रसंग और व्हाट्सएप पर भेजी गई तस्वीरों से उपजे विवाद ने एक युवक की जान ले ली, जिसे आरोपियों ने दुर्घटना दिखाने की नाकाम कोशिश की थी।
लालघाटी पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक राजेश मालवीय का मुख्य आरोपी रवि उर्फ रविंद्र मालवीय की पत्नी आरती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाद तब बढ़ा जब राजेश आरोपी की पत्नी को गुजरात ले गया और वहां खिंचवाए फोटो रविंद्र को व्हाट्सएप पर भेजकर उसे चिढ़ाने लगा। इसी अपमान का बदला लेने के लिए रविंद्र ने साजिश रची।
कैसे रची गई मौत की साजिश?
पुलिस के अनुसार, आरोपी रविंद्र ने अपने दोस्त राहुल मालवीय के फोन का इस्तेमाल कर राजेश से संपर्क किया। उसने अपनी पहचान छुपाकर राजेश का भाई बनकर बात की और उसे शादी कराने का झांसा देकर ग्राम टुंगनी बुलाया। 3 फरवरी की रात जब राजेश वहां पहुंचा, तो दोनों आरोपी उसे पास के एक गेहूं के खेत में ले गए। वहां आरोपियों ने राजेश के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी हत्या कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
छह साल पुराने चर्चित शिवानी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या कर कोबरा से कटवाया था शव
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
हत्या को दिया हादसे का रूप
वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने राजेश के शव और उसकी बाइक को लखुंदर नदी की पुलिया के नीचे फेंक दिया ताकि यह एक साधारण सड़क दुर्घटना लगे। 4 फरवरी को राजेश का शव मिलने के बाद उसके भाई सोनू मालवीय ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
फोटोज ने भड़काई बदले की आग
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी रविंद्र की पहली शादी साल 2016 में हुई थी, लेकिन कोई संतान न होने के कारण वह करीब चार माह पूर्व खंडवा निवासी आरती को अपने साथ लाया था और उससे शादी कर ली थी। आरती के साथ उसकी एक छोटी बेटी भी है। विवाद तब गहराया जब मृतक राजेश मालवीय बीते माह की 20 तारीख को आरती को गुजरात ले गया और वहां उसके साथ फोटो खिंचवाए।
जब रविंद्र ने अपनी पत्नी से संपर्क करना चाहा तो राजेश और उसकी बहन बात नहीं करने देते थे, जिस पर रविंद्र ने पुलिस शिकायत की धमकी भी दी थी। इसके बाद 24 जनवरी को वे शाजापुर लौटे, लेकिन अगले ही दिन राजेश फिर आरती को लेकर देवास चला गया।
चिढ़ाने के लिए भेजता था फोटोज
आखिर में जब रविंद्र अपनी पत्नी को वापस गांव टुंगनी ले आया, तो राजेश उसे चिढ़ाने के लिए लगातार गुजरात में खींची गई तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजने लगा। इन तस्वीरों और राजेश के व्यवहार ने रविंद्र के भीतर जबरदस्त आक्रोश भर दिया, जिसके बाद उसने अपने दोस्त राहुल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। लालघाटी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्य, साइबर सेल और सीसीटीवी की मदद ली।
यह भी पढ़ें: ‘1500 रूपये महीने दे रहे, कार्यक्रम में नहीं आई तो काट देंगे नाम’, लाडली बहनों को MP के मंत्री की धमकी- VIDEO
जांच के दौरान कॉल डिटेल्स खंगालने पर पुलिस का शक रविंद्र और राहुल पर गहरा गया। हिरासत में लिए जाने के बाद जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई, तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपराध छुपाने का पूरा प्रयास किया था लेकिन तकनीकी सुरागों ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
Shajapur murder mystery revealed husband killed wifes lover over whatsapp photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














