- Hindi News »
- Gujarat »
- Gujarat Shocking Incident Assault On Mosque Terrace Under Pretext Of Teaching Namaz
मस्जिद की छत पर मासूम से दरिंदगी: नमाज सिखाने के बहाने किया गंदा काम, गुजरात से सामने आई सनसनीखेज वारदात
Ahmedabad Crime News: गुजरात के अहमदाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां जमालपुर के गायकवाड़ हवेली इलाके में एक 23 साल के आदमी ने सात साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न किया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जमालपुर के गायकवाड़ हवेली इलाके में एक 23 साल के आदमी ने सात साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने बच्चे को नमाज सिखाने के बहाने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। वह मासूम बच्चे को मस्जिद की छत पर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।
पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नोमान शेख (23) के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर पीड़ित का पड़ोसी है। नोमान ने बच्चे को नमाज सिखाने का लालच देकर उसे मस्जिद की छत पर दोपहर 1:37 बजे ले गया। वह वहां करीब 15 से 20 मिनट तक रहा और फिर 1:52 बजे नीचे आया।
मस्जिद की छत पर घिनौना काम
इस दौरान उसने बच्चे के साथ इस घिनौने कांम को अंजाम दिया। घटना के बाद जब बच्चा घर लौटा तो उसने पूरी बात बताई। बच्चे की बिगड़ती हालत देखकर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चे के बयान के आधार पर गायकवाड़ हवेली पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात हाईवे पर बड़ा हादसा! डामर से भरे टैंकर और ट्रैवल्स बस में टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोगों की मौत, 10 झुलसे
गुजरात में बड़ा फेरबदल! सरकार ने एक साथ 72 IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, नई नियुक्तियों के दिए आदेश
सोमनाथ अमृत महोत्सव: महादेव की भक्ति में डूबा गुजरात, पुष्पवर्षा, एयर शो से लेकर कुंभाभिषेक तक, देखें तस्वीरें
सोमनाथ की पवित्र भूमि से पीएम मोदी की हुंकार, याद दिलाया परमाणु परीक्षण, कहा- कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती
CCTV फुटेज ने बयां की सच्चाई
पुलिस अधिकारी चिराग गोसाई ने बताया कि मस्जिद के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें साफ दिख रहा था कि आरोपी बच्चे को छत पर ले जा रहा है। पक्के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नोमान शेख का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है; उसके खिलाफ पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी को क्राइम सीन पर ले गई।
यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप पर भेजी पत्नी की फोटो…तो पति ने उतार दिया मौत के घाट, मध्य प्रदेश की हैरतअंगेज मर्डर मिस्ट्री
रीक्रिएट किया गया क्राइम सीन
क्राइम सीन पर पूरी घटना को रीक्रिएट किया गया। वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। पुलिस ने मौके पर जांच की और आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, जांच तेजी से की जा रही है ताकि मासूम पीड़ित को न्याय मिल सके।
Gujarat shocking incident assault on mosque terrace under pretext of teaching namaz
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
May 18, 2026 | 03:59 PMNEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














