-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Damoh »
- Damoh Truck Accident Two Year Old Girl Dies After Being Crushed
दमोह में दर्दनाक हादसा: रिवर्स हो रहे ट्रक ने 2 साल की मासूम को कुचला, इलाज के दौरान मौत
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Two Year Old Girl Death : दमोह के चरयाई बाजार में रिवर्स हो रहे ट्रक की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्ची की मौत (फोटो सोर्स- नवभारत)
Damoh Truck Accident: दमोह शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चरयाई बाजार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेल से भरा ट्रक गोदाम पर खाली होने के बाद रिवर्स हो रहा था, तभी बच्ची उसकी चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची की पहचान जैस्मिन बंसल (2 वर्ष) पिता कैलाश बंसल के रूप में हुई है। बताया गया कि चरयाई बाजार स्थित अमर आहूजा के गोदाम पर तेल का ट्रक खाली किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक वाहन को रिवर्स कर रहा था, तभी मासूम जैस्मिन उसकी चपेट में आ गई।
इलाज के दौरान बच्ची की मौत
परिजन गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। ईसीजी और अन्य चिकित्सीय जांच के बाद उसे मृत घोषित किया गया। मृतक बच्ची की बुआ चंदा ने आरोप लगाया कि परिवार के लोग लगातार ट्रक चालक को आवाज देकर रोकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसने वाहन नहीं रोका और रिवर्स करते समय बच्ची को कुचल दिया। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
वीर भारत न्यास, जर्जर मकान और कमलनाथ पोस्टर मामले पर बोले रामेश्वर शर्मा, पीसी शर्मा ने भी दी प्रतिक्रिया
खजुराहो: पत्नी के अफेयर के शक में ठेकेदार की हत्या, जीजा-साले ने रची साजिश, कुएं में फेंका शव
ग्वालियर: घटिया सड़क निर्माण को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, ठेकेदार के कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
सीधी में 968 रुपये का गैस सिलेंडर 1550 रुपये में बेचने का दावा, वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल
ये भी पढ़ें : वीर भारत न्यास, जर्जर मकान और कमलनाथ पोस्टर मामले पर बोले रामेश्वर शर्मा, पीसी शर्मा ने भी दी प्रतिक्रिया
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि चरयाई बाजार थोक किराना व्यापार का प्रमुख केंद्र है, जहां सुबह से रात तक भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ट्रक को जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Damoh truck accident two year old girl dies after being crushed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह में दर्दनाक हादसा: रिवर्स हो रहे ट्रक ने 2 साल की मासूम को कुचला, इलाज के दौरान मौत
Jun 29, 2026 | 02:10 PMजानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान
Jun 29, 2026 | 02:08 PMधारावी के लोगों का दर्द: बदबू, बाढ़ और बीमारियों के बीच जीवन, बोले- सीवेज नहीं बेहतर आवास चाहिए
Jun 29, 2026 | 02:08 PMनागपुर फायर ब्रिगेड की भर्ती पर फिर लगा ग्रहण! नए GR की एक शर्त से 500 फायरमैन की बहाली संकट में, ITI छात्र ना
Jun 29, 2026 | 02:07 PMDeva Snan Purnima: देव स्नान पूर्णिमा पर 108 कलशों से स्नान का क्या है महत्व, क्यों हो जाते हैं प्रभु जगन्नाथ
Jun 29, 2026 | 02:05 PMकाशी पहुंचे अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन और बेटी टीना, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, बनारसी मिठाई का भी लिया स्वाद
Jun 29, 2026 | 02:03 PMमहीनों चला मेंटेनेंस, फिर भी आंधी-बारिश आते ही बत्ती गुल! नागपुर के बेसा-घोघली में रातभर तड़पे लोग
Jun 29, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














