-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Gwalior »
- Gwalior Road Construction Quality Dispute Contractor Employee Assault
ग्वालियर: घटिया सड़क निर्माण को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, ठेकेदार के कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Gwalior Viral Video : ग्वालियर के मुरार में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लोगों ने हंगामा कर ठेकेदार के कर्मचारी की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ठेकेदार के कर्मचारी की पिटाई (फोटो सोर्स- नवभारत)
Gwalior Road Construction Controversy : ग्वालियर शहर के मुरार थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा उस समय भड़क उठा, जब निर्माणाधीन सड़क पर तय मानकों के अनुसार डामर नहीं बिछाए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने ठेकेदार के एक कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। कर्मचारी किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मामला मुरार थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड का है, जहां करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य HNS फर्म के ठेकेदार हाकिम शर्मा द्वारा कराया जा रहा है।
घटिया सड़क निर्माण का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। उनका कहना है कि सड़क पर डामर की परत निर्धारित मानकों से कम मोटाई में बिछाई जा रही थी, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होगी और वह लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
सीधी में 968 रुपये का गैस सिलेंडर 1550 रुपये में बेचने का दावा, वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल
मुरैना में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, 15 मिनट में तीन जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद वारदात
मध्यप्रदेश में जुलाई से शुरू होगी ‘पीएम-ई बस सेवा’, इंदौर से पहली शुरुआत, तीन बड़े शहरों में चलेंगी 350 ई-बसें
बीड़ी नहीं दी तो तलवार से कर दी हत्या! नागदा में 18 साल के युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
ठेकेदार के कर्मचारी से बहस
इसी बात को लेकर लोगों ने पहले निर्माण कार्य का विरोध किया। विरोध के दौरान मौके पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारी से बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। गुस्साए लोगों ने कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकारी धन से बनने वाली सड़कों में शुरुआत से ही मानकों की अनदेखी की जाएगी तो आम जनता को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में जुलाई से शुरू होगी ‘पीएम-ई बस सेवा’, इंदौर से पहली शुरुआत, तीन बड़े शहरों में चलेंगी 350 ई-बसें
पुलिस थाने में की शिकायत
फिलहाल इस मामले में न तो ठेकेदार की ओर से और न ही स्थानीय लोगों की ओर से मुरार थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
Gwalior road construction quality dispute contractor employee assault
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इतनी जल्दबाजी क्यों? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल सुनवाई से साफ इनकार!
Jun 29, 2026 | 12:51 PMग्वालियर: घटिया सड़क निर्माण को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, ठेकेदार के कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Jun 29, 2026 | 12:49 PMवर्धा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, खरीफ बुआई ने भरी उड़ान; 41,800 हेक्टेयर में फसलें बोई गईं
Jun 29, 2026 | 12:45 PM75% उपस्थिति नहीं होने पर परीक्षा से रोकने का फैसला बरकरार, हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की
Jun 29, 2026 | 12:38 PMगोंदिया रेलवे ट्रैक मर्डर मिस्ट्री: उज्जैन से गिरफ्तार हुआ प्रेमी, चरित्र पर शक के चलते उतारा था मौत के घाट
Jun 29, 2026 | 12:33 PMयूरोप में मौत बनकर बरसी गर्मी! फ्रांस में 1000 से अधिक लोगों की मौत, दशकों के रिकॉर्ड टूटे
Jun 29, 2026 | 12:29 PMनसरापुर कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी भीमराव कांबले को सुनाई मौत की सजा, 3 साल की मासूम से की थी हैवानियत
Jun 29, 2026 | 12:25 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














