-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sidhi »
- Sidhi Gas Cylinder Black Marketing Viral Video Lpg Cylinder Overpricing
सीधी में 968 रुपये का गैस सिलेंडर 1550 रुपये में बेचने का दावा, वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल
- Reported By: अर्पित पाण्डेय | Edited By: प्रीतेश जैन
LPG Black Marketing: सीधी में घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित ब्लैक मार्केटिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। 968 रुपये के LPG सिलेंडर को 1550 रुपये में बेचने के दावे से गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

LPG सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग (फोटो सोर्स- नवभारत)
Sidhi Gas Cylinder Black Marketing : सीधी जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि शहर के सूखा नाला स्थित नवीन नेटवर्क के पास प्रताप भारत गैस एजेंसी से जुड़े घरेलू एलपीजी सिलेंडर निर्धारित कीमत से कहीं अधिक, करीब 1,550 रुपये प्रति सिलेंडर में बेचे जा रहे हैं। जबकि उपभोक्ताओं को यही घरेलू गैस सिलेंडर लगभग 968 रुपये में उपलब्ध कराया जाता है।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो में किए गए दावों की सत्यता की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।
खुलेआम बिक्री का दावा, उठे कई सवाल
वायरल वीडियो में एक स्थान पर बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर रखे दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इन सिलेंडरों की खुलेआम ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही है। यदि यह दावा सही साबित होता है तो यह न केवल उपभोक्ताओं के साथ आर्थिक शोषण का मामला होगा, बल्कि गैस वितरण व्यवस्था और सरकारी नियमों पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, 15 मिनट में तीन जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद वारदात
मध्यप्रदेश में जुलाई से शुरू होगी ‘पीएम-ई बस सेवा’, इंदौर से पहली शुरुआत, तीन बड़े शहरों में चलेंगी 350 ई-बसें
बीड़ी नहीं दी तो तलवार से कर दी हत्या! नागदा में 18 साल के युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
बांधवगढ़ में घायल बाघ को मिली नई जिंदगी, इलाज के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
लंबे समय से चल रही है कालाबाजारी?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और कथित अवैध बिक्री का यह खेल नया नहीं है, बल्कि लंबे समय से जारी है। लोगों का कहना है कि यदि दिनदहाड़े सिलेंडरों की बिक्री हो रही थी, तो संबंधित गैस एजेंसी, खाद्य विभाग और प्रशासन की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। क्या कभी इस संबंध में जांच की गई?
सुरक्षा मानकों की अनदेखी का भी आरोप
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण और निर्धारित नियमों के विपरीत बिक्री की जा रही है, तो यह न केवल आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं एलपीजी वितरण संबंधी नियमों का उल्लंघन हो सकता है, बल्कि बिना सुरक्षा मानकों के खुले स्थान पर सिलेंडरों का भंडारण किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकता है।
ये भी पढ़ें : मुरैना में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, 15 मिनट में तीन जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद वारदात
प्रशासन की कार्रवाई पर निगाहें
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच करेगा? यदि जांच में कालाबाजारी के आरोप सही पाए जाते हैं, तो क्या जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी कुछ दिनों की चर्चा तक सीमित रह जाएगा?
Sidhi gas cylinder black marketing viral video lpg cylinder overpricing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीधी में 968 रुपये का गैस सिलेंडर 1550 रुपये में बेचने का दावा, वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल
Jun 29, 2026 | 12:16 PMराम मंदिर के चोरों को नहीं मिलेगा कोई वकील! अयोध्या बार एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, केस लड़ा तो भुगतना होगा अंजाम
Jun 29, 2026 | 12:13 PMWork From Anywhere: ऑफिस नहीं, अब कहीं से भी काम कर रहे हैं लोग, जानें इस नए वर्क कल्चर के फायदे और नुकसान
Jun 29, 2026 | 12:12 PMजो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PMमहाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता गिरफ्तार, अब तक 4 राज्यों की परीक्षा में कर चुका कांड
Jun 29, 2026 | 12:07 PMरिलीज से पहले विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने रखी बड़ी मांग
Jun 29, 2026 | 11:52 AMमुरैना में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, 15 मिनट में तीन जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद वारदात
Jun 29, 2026 | 11:19 AMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM













