- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Burhanpur Viroda Village Stone Pelting Tension During Ganesh Visarjan
MP के बुरहानपुर में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव में 7 घायल, गांव में तनाव का माहौल
- Written By: सौरभ शर्मा
Madhya Pradesh के बुरहानपुर में बिरोदा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव की घटना हुई, दो समूहों के बीच झड़प के बाद तनाव पैदा हो गया। भाजपा विधायक अर्चना चिटनिस ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव में 7 घायल (फोटो- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के विरोदा गांव में रविवार की देर रात 2 बजे के समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब गणेश विसर्जन के जुलूस में हनुमान चालीसा पाठ के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया है।
यह घटना उस समय हुई जब सैकड़ों लोग गणेश विसर्जन के चल समारोह में शामिल होकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। इसी बीच अचानक पथराव शुरू हो गया, जिससे माहौल बिगड़ गया। दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई, जिसमें कई लोगों को मामूली चोटें भी आईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी आशुतोष बागरी स्वयं मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया और जांच के लिए सीसीटीवी का डीवीआर भी जब्त कर लिया है, ताकि असली सच्चाई सामने आ सके।
शांति की अपील और पुलिस की कार्रवाई
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक अर्चना चिटनिस भी विरोदा गांव पहुंचीं। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों से मुलाकात की और शांति बनाए रखने की पुरजोर अपील की। वहीं, एसपी आशुतोष बागरी ने जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाके में शांति कायम करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘कर्ज, क्राइम और करप्शन का माहौल है’, MP कांग्रेस ने मोहन सरकार पर साधा निशाना, कुणाल चौधरी ने कही बड़ी बात
MP कांग्रेस का महा-अभियान, जमीनी स्तर से लेकर स्मार्टफोन की स्क्रीन तक; नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे वॉरियर्स
‘मन की बात’ सुनने के बाद CM मोहन ने किया बड़ा ऐलान, अब गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार
MP News: ‘बेटी को धमका रहा था कातिल पिता, भाई को हुआ शक…’, कुन्दौर गांव के गुफा हत्याकांड का ऐसे हुआ खुलासा
यह भी पढ़ें: लाल किले से गायब हुआ करोड़ों का कलश हापुड़ से बरामद, हिरासत में आरोपी बोला एक नहीं 3 चुराये
गांव में पुलिस का पहरा, अब हालात काबू में
देर रात तक पुलिस ने पूरे गांव में फ्लैग मार्च निकालकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि गांव में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने या किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे।
Burhanpur viroda village stone pelting tension during ganesh visarjan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘वह जैसा है वैसा ही बना रहे…’, सचिन तेंदुलकर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर दिल खोलकर की बात, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 04:33 PMCurly Hair Care: गर्मी में घुंघराले बालों को रखें हेल्दी, जानें शहनाज हुसैन के एक्सपर्ट टिप्स
May 31, 2026 | 04:32 PMसंभाजीनगर महानगरपालिका की सुस्त नालों की सफाई पर सभापति नाराज, बारिश से पहले काम पूरा करने के कड़े निर्देश
May 31, 2026 | 04:27 PMYRKKH Spoiler: बुआ सा के फैसले से मचेगा हंगामा, सिर मुंडवाकर उड़ाएंगी ऋषभ की धज्जियां
May 31, 2026 | 04:25 PMवर्धा के दहेगांव में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी का पर्दाफाश, सावंगी पुलिस ने 2,730 लीटर ईंधन जब्त किया
May 31, 2026 | 04:25 PMपड़ोसी की बालकनी में झांकने के लिए जान जोखिम में डाल बैठा शख्स! वीडियो देख भड़के लोग
May 31, 2026 | 04:22 PMयहां भी चमकी जातिमुक्त सौंदाले ग्राम पंचायत, मुख्यमंत्री समृद्धि पंचायत राज अभियान में लाया अव्वल नंबर
May 31, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














