- Hindi News »
- Sports »
- After Winning Hockey Asia Cup Team Indias Next Mission World Cup
एशिया कप जीत से बढ़ा हौसला, Team India के कोच ने कहा- अगला मिशन वर्ल्ड कप
- Written By: संजू बिष्ट
Hockey Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप 2025 में खिताबी जीत के बाद कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि अब टीम का अगला मिशन हॉकी विश्वकप 2026 के लिए क्वालीफाई करना है। उन्हें टीम को लड़कों पर गर्व है।

हॉकी टीम इंडिया के कोच क्रेग फुल्टन (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian Hockey Team: भारतीय टीम ने राजगीर में खेले एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीत लिया। भारत ने चौथी बार खिताब जीता है। भारतीय टीम के लिए दिलप्रीत सिंह ने दो जबकि सुखजीत सिंह और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल किया। भारतीय टीम की जीत पर हॉकी इंडिया ने टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए 3-3 लाख जबकि सहयोगी स्टाफ के लिए 1.5-1.5 लाख की घोषणा की है।
जीत के बाद भारतीय टीम कैंप में जश्न का माहौल है। देश भर से बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत इसलिए और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है। यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गौरव का क्षण है। हमारे खिलाड़ी और भी ऊंचाइयां छूते रहें और देश का नाम रोशन करते रहें, यही कामना है।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की आईएएनएस से बात करते हुए कहा, मैं भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को बधाई देता हूं। पिछले दो साल में ओलंपिक मेडल, एशियन गेम्स, एशियन चैंपियनशिप और अब एशिया कप में जीत हासिल की है। फाइनल में कोरिया पर जीत बेहद शानदार रही।
सम्बंधित ख़बरें
एशिया कप में कांस्य जीतकर लौटीं स्नेहा दावदे का बड़वानी में भव्य स्वागत, निमाड़ की बेटी ने बढ़ाया देश का मान
जापान को उसके घर में हराकर भारत बना एशिया का बादशाह, अंडर-18 हॉकी टीम ने जीता गोल्ड
ये नया भारत है! हिंदुस्तान की बेटियों ने रचा इतिहास, हर 3 मिनट पर सिंगापुर के खिलाफ 90 मिनट में दागे 25 गोल
Men’s Under-18 Asia Cup: केतन कुशवाहा ने दागे 2 गोल, भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया
अगला लक्ष्य हॉकी विश्वकप- क्रेग फुल्टन
कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “हमारा लक्ष्य एशिया कप जीतकर हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई करना था और हमने उसे हासिल कर लिया है। हालांकि हम पहले इस टूर्नामेंट के बारे में सोच रहे थे। मुझे टीम को लड़कों पर गर्व है।”
हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा- हरमनप्रीत सिंह
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, हम एशिया कप में जीत और विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का लक्ष्य लेकर ही उतरे थे। शुरुआती मैचों में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन हमने वापस की। अहम मैचों में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा और हम और बेहतर की कोशिश करते रहे।
ये भी पढ़ें: एशिया कप 2025 में जीत पर हॉकी इंडिया का तोहफा, हर खिलाड़ी को मिलेंगे 3-3 लाख रुपए
हार्दिक सिंह ने कहा, हम एशिया में अपना दबदबा बनाने और विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के इरादे से उतरे थे। हमने तैयारी अच्छी की थी और जीत का भरोसा था। हमारी टीम बेहद संतुलित है। एशिया कप में हमने दबदबा बनाया है। जीत की बेहद खुशी है। शिलानंद लाकड़ा और रजिंदर सिंह ने एशिया कप में जीत हासिल करने पर खुशी जताई। दोनों खिलाड़ियों का कहना था कि भारतीय टीम का अगला लक्ष्य हॉकी विश्व कप में मेडल जीतना है।
IANS इनपुट के साथ
After winning hockey asia cup team indias next mission world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSMT-कुर्ला रेल लाइन परियोजना के लिए विशेष ट्रैफिक ब्लॉक, ठाणे और सीएसएमटी लोकल सेवाएं प्रभावित
Jun 16, 2026 | 08:30 AMTMC सांसदों का NCPI में विलय या दलबदल कानून का मजाक? सुप्रीम कोर्ट के नियमों के बीच खड़ा हुआ बड़ा विवाद
Jun 16, 2026 | 08:30 AMनासिक में 3 लाख में महिला को बेचने और फर्जी शादी का पर्दाफाश, 3 बच्चों की मां को पैसे के लिए बनाया मोहरा
Jun 16, 2026 | 08:27 AMकैलिफोर्निया में अमेरिका का B-52 Bomber रनवे पर क्रैश, 8 की मौत; ईरान युद्ध में दिखाई थी ताकत
Jun 16, 2026 | 08:25 AM16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, ब्रिटेन सरकार का ऐतिहासिक ऐलान
Jun 16, 2026 | 08:24 AMरीवा: होटल में पत्नी ने रेंजर पति को युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने दर्ज की FIR
Jun 16, 2026 | 08:21 AMVastu Tips For Kitchen: रसोई से जुड़े ये वास्तु नियम दिला सकते हैं सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य
Jun 16, 2026 | 08:07 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














